फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DRM Prayagraj checked railway arrangements

अलीगढ़ : डीआरएम प्रयागराज ने परखीं रेलवे की व्यवस्थाएं

Fri, 25 Mar 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
DRM Prayagraj checked railway arrangements
डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने बृहस्पतिवार को टावर बैगेन के जरिए टूंडला से लेकर अलीगढ़ एवं बरेली-अलीगढ़ रूट पर हरदुआगंज तक निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे की सुरक्षा एवं संरक्षा पर जोर देते हुए स्टेशन पर रेलवे ट्रैक, सिग्नल आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिली खामियों में सुधार के लिए अधीनस्थों को दिशा- निर्देश जारी करते हुए विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा।
विज्ञापन

डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा टूंडला से हाथरस व दाऊद खां के निरीक्षण के बाद अलीगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विंडो के जरिए स्टेशन व रेलवे ट्रैक, क्रासिंग, सिग्नल प्वाइंट्स आदि का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को सुधार के लिए निर्देश दिए। डीआरएम को प्लेटफार्म संख्या दो पर एक प्राइवेट डॉक्टर के लगे बैनर को तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। आदेश का पालन करते हुए फ्लैक्स बैनर को हटवा दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को नई बिल्डिंग व पैदल पुल का कार्य पूरा कराने के साथ ही उसे हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने स्टेशन के बाद हरदुआगंज स्टेशन तक का निरीक्षण किया और अफसरों को जरूरी निर्देश जारी किए। इस मौके पर अलीगढ़ व प्रयागराज मंडल से जुड़े अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed