{"_id":"61f43f7d787bb31a076397ac","slug":"drm-inspected-the-station-city-office-news-ali2840273146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः डीआरएम ने किया स्टेशन का निरीक्षण, मिलीं खामियां
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते प्रयागराज के डीआरएम मोहित चंद्रा।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा ने शुक्रवार को रेलवे के सुरक्षा एवं संरक्षा पर जोर देते हुए स्टेशन पर रेलवे ट्रैक, सिग्नल आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खामियों पर नाराजगी जताई और सुधार के लिए अधीनस्थों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कहा।
डीआरएम प्रयागराज मोहित चंद्रा निरीक्षण यान के जरिए टूंडला से अलीगढ़ पहुंचे थे। उन्होंने विंडो के जरिए स्टेशन व रेलवे ट्रैक आदि का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को सुधार के लिए निर्देशित किया। इस बीच वे अलीगढ़ स्टेशन से पहले मीनाक्षी पुल के पास उतरे और रेलवे ट्रैक, क्रासिंग सिग्नल प्वाइंट्स का निरीक्षण किया। प्वाइंट्स में कुछ खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सुधार कराने के लिए कहा। इसके बाद डीआरएम स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंचे। यहां उन्होंने जलभराव व पानी निकासी की समस्या पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया और कुछ व्यवस्थाओं में बदलाव के साथ ही ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन को सही जगह स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नई बिल्डिंग का कार्य पूरा कराने के साथ ही उसे हैंड ओवर करने के निर्देश दिए।
डीआरएम ने स्टेशन के अलावा यार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार यादव ने थाने व बैरक की जर्जर स्थिति व बदहाली के बारे में डीआरएम को जानकारी दी। इसके बाद निरीक्षण यान खुर्जा की ओर रवाना हो गया। डीटीएम टूंडला संजय कुमार, वरिष्ठ संरक्षा अधिकारी वीके चौरसिया, आरपीएफ एएससी डी कुमार, सीनियर डीएसटी प्रदीप सोनी, एएसटी अलीगढ़ पीके द्विवेदी, एईएन रियान शाहिद, आरपीएफ पोस्ट के कमांडर चमन सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।