{"_id":"6244adc59555c0238676ab8c","slug":"dream-to-build-a-house-and-it-was-expensive-aligarh-news-ali288182661","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आशियाना बनाने का सपना हुआ और महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आशियाना बनाने का सपना हुआ और महंगा
विज्ञापन
अंकित बंसल।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक तायल
बाजार में लोहे के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से लोग परेशान हैं। अगर आप नया मकान बनाने की सोच रहे हैं, तो जल्द ही बना लें। क्योंकि आने वाले समय में सरिया के साथ-साथ निर्माण सामग्री के दामों में और अधिक इजाफा होने की आशंका है। पिछले एक महीने में सरिया, बालू. बदरपुर, ईंट को दामों में लगभग 20 प्रतिशत तक की तेजी आई है, जिससे मध्यम तपके के लोगों का आशियाना बनाने का सपना अब सपना ही बनकर रह गया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों की आय कम हुई है और महंगाई बढ़ी है। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।
लोहे के दाम बढ़ने से आम लोगों का घर बनाने के सपने का बजट भी बढ़ गया है। भवन निर्माण सामग्री से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि पहले 100 गज का एक मंजिला साधारण मकान लेंटर सहित करीब सात से साढ़े सात लाख के बीच बन जाता था। निर्माण सामग्री मंहगी होने से अब इसी मकान के निर्माण कार्य में लगभग 9 लाख से ऊपर खर्च करना पड़ रहा है। ऐसे में मध्यम वर्गीय लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं। दो साल से कोरोना के चलते लोगों की वित्तीय हालत पहले से ही खराब है। उस पर महंगाई ने उनकी कमर तोड़ दी है।
कच्चा माल महंगा हुआ
पिछले एक माह में कच्चे माल में आग सी लगी है। एक मार्च को बाजार में लोहा 72 रुपये किलो था, जो 30 मार्च को 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। ऐसा ही हाल कुछ स्टील और प्लास्टिक का है। पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला गत्ता भी महंगा हो गया, जिससे उत्पादन मूल्य में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
भवन निर्माण में लगने वाली सामग्रियों के दाम
उत्पाद एक मार्च के दाम 30 मार्च के दाम
सरिया 7200 रुपये प्रति क्विंटल 8000 रुपये प्रति क्विंटल
सीमेंट 330 रुपये बोरी 355 रुपये बोरी
ईंट 7500 रुपये प्रति हजार 8500 रुपये प्रति हजार
बदरपुर 50 रुपये फुट 65 रुपये फुट
बालू 18 रुपये फुट 25 रुपये फुट
सरिया महंगा होने के बाद भी डिमांड ज्यादा
सरिया कारोबारी गौरव गोदानी ने बताया कि बाजार में कच्चे माल पर महंगाई बढ़ती जा रही है। लोहे पर तेजी रोजाना बढ़ रही है। भवन निर्माण में काम आने वाली सरिया के दामों में तेजी आ रही है, लेकिन बावजूद इसके भी बाजार में सरिया सहित अन्य सामग्री की डिमांड अच्छी है। क्योंकि पुराना वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है। ऐसे में ठेकेदारों को सरकारी व गैर सरकारी कार्य तेजी से पूरे करने हैं। वहीं जिन बिल्डर्स ने पुराने दामों में बुकिंग की है, उन्हें भी ग्राहक को कब्जा देना है। इसलिए डिमांड अच्छी है।
भवन निर्माण सामग्री पर अभी और तेजी आएगी
भवन निर्माण सामग्री विक्रेता अंकित बंसल ने बताया कि पिछले एक महीने में सीमेंट, ईंट, बदरपुर, बालू आदि सामग्री पर काफी तेजी आई है। सीमेंट पर 20 रुपये बोरे की तेजी आई है, वहीं बालू व बदरपुर के रेटों में उथल पुथल होती रहती है। अप्रैल में दाम दोबारा बढ़ सकते हैं। मध्यम वर्गीय लोगों को मकान बनाने का सपना थोड़ा महंगा पड़ रहा है।

गौरव गोदानी ।- फोटो : CITY OFFICE