फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drainage being done by dividing it into zones and clusters

अलीगढ़ : जोन व क्लस्टर में बांटकर की जा रही जल निकासी

Sat, 24 Sep 2022 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:29 AM IST
सार

शहर को जोन व क्लस्टर में बांटकर टीमों को जल निकासी के इंतजाम में लगाया है।नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि जिस अनुपात में बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि 8 जेसीबी व 4 पोकलेन मशीनें जाफरी ड्रेन व अलीगढ़ ड्रेन में अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाने में लगी हैं।ये किए जा रहे प्रयास- भुजपुरा मुल्लापाड़ा से पानी पंपिंग सेट लगाकर हाईवे की दूसरी ओर अलीगढ़ ड्रेन से निकाला जा रहा है। किसी भी जरूरत पर इन नंबरों पर लोग मदद मांग सकते हैं।अधिकारियों ने किया निरीक्षणनगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त ने शहर में एटा चुंगी बाईपास, रामघाट रोड पर किशनपुर, क्वार्सी बाईपास, मैरिस रोड, केला नगर, महेशपुर बाईपास, आगरा रोड, सासनी गेट, देहली गेट, गूलर रोड आदि क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जल निकासी के इंतजाम देखे।

विज्ञापन
Drainage being done by dividing it into zones and clusters
तस्वीर महल चौराहे पर भरे पानी में गिरा बाइक सवार। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

पिछले पांच दिन से लगातार बारिश और जलभराव झेल रहे शहर को जलभराव से मुक्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन हाथ-पैर मार रहा है। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को इस मौके को आपदा मानकर अवसर के रूप में काम करने का गुरु मंत्र दे रखा है। शहर को जोन व क्लस्टर में बांटकर टीमों को जल निकासी के इंतजाम में लगाया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अमित आसेरी ने बताया कि जिस अनुपात में बारिश हो रही है। वह किसी आपदा से कम नहीं और इससे निपटने के लिए संसाधन सीमित हैं। इससे निपटने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जीएम जल की अगुवाई में जलकल की टीम 29 स्थायी पंपिंग सेट और 22 अस्थायी मोबाइल पंपिंग सेट को लगातार चला रही हैं। अस्थायी मोबाइल पंप आगरा रोड स्थित रूसा हॉस्पिटल, रामघाट रोड पर गांधी पार्क, क्वार्सी चौराहे, मुल्लापाड़ा भुजपुरा, रावण टीला डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थापित कराए गए हैं, जबकि पांच सकिंग मशीनों की मदद से रामघाट रोड पर गोविला गैस वाली गली, सेंट्रल पार्क, मलखान सिंह अस्पताल रसलगंज और मलखान नगर में जल निकासी की जा रही है। उन्होंने बताया कि 8 जेसीबी व 4 पोकलेन मशीनें जाफरी ड्रेन व अलीगढ़ ड्रेन में अतिक्रमण व अवैध कब्जे हटाने में लगी हैं।
विज्ञापन

ये किए जा रहे प्रयास
- भुजपुरा मुल्लापाड़ा से पानी पंपिंग सेट लगाकर हाईवे की दूसरी ओर अलीगढ़ ड्रेन से निकाला जा रहा है।
- जलभराव वाले क्षेत्रों से जल निकासी के लिए 40 वार्ड सचिव, 28 क्लस्टर प्रभारी, 4 जोनल, 1230 कर्मियों की 80 क्विक एक्शन टीमें लगी हैं।
- जलभराव वाले नालों व उन पर लगी जालियों की सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करने की हिदायत दी।
इन नंबरों पर ले सकते हैं मदद
नगर निगम को अलर्ट पर रखते हुए सभी कलस्टर प्रभारी सहित जोनल अधिकारी को अपने अपने आवंटित वार्ड व सर्किल में तैनात रहने और सीयूजी नंबर पर सक्रिय रखने, नगर निगम कंट्रोल रूम 05712750250, 7500441344 को सक्रिय रखने के निर्देश हैं। किसी भी जरूरत पर इन नंबरों पर लोग मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त ने शहर में एटा चुंगी बाईपास, रामघाट रोड पर किशनपुर, क्वार्सी बाईपास, मैरिस रोड, केला नगर, महेशपुर बाईपास, आगरा रोड, सासनी गेट, देहली गेट, गूलर रोड आदि क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए जल निकासी के इंतजाम देखे। इस दौरान विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed