फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. Rajeev gupta die on the eve of marrige anniversary

शादी की 22 वीं वर्षगांठ पर पति का साथ छूटा

Mon, 14 Dec 2020 02:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rajeev gupta die on the eve of marrige anniversary
महेंद्र नगर में सीवर लाइन के लिये खोदे गये गड्ढे में गिरकर हुई डॉ. राजीव गुप्ता की मौत के बाद हंगाम - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम की ओर से खोदे गए सीवर लाइन डालने के गड्ढे ने न सिर्फ डॉक्टर राजीव गुप्ता की जान ली है। बल्कि उसके परिवार के अरमानों को भी खाक में मिला दिया। 
विज्ञापन

रश्मि गुप्ता और राजीव गुप्ता की शादी को आज 14 दिसंबर को पूरे 22 साल होने जा रहे थे। मगर, किसे पता था कि 24 घंटे पहले ही सात जन्मों का साथ नगर निगम का गड्ढा बीच रास्ते में छुड़वा देगा। पत्नी रश्मि ने रुंधे गले से बताया कि बड़ी बेटी मानसी मूक बधिर है । छोटी बेटी नैंसी गुप्ता डाक्टर बनाना चाहती है। वह नीट का तैयारी कर रही है। 16 साल के बेटे पुष्कर ने इसी बर्ष 10वीं पास की है। पूरा परिवार शादी की 22वीं वर्षगांठ की तैयारी में लगा था। बच्चे बहुत उत्साहित थे। मगर, पल भर में सब कुछ बर्बाद हो गया। पत्नी ने बताया कि वह संयुक्त परिवार में रहते हैं। पुश्तैनी मकान में पति के भाई राजकुमार, राकेश और राजेश का परिवार भी रहता है। यह बताते हुए पत्नी बेसुध हो गई। बड़ी बेटी मानसी न तो अपने परिवार से कुछ बोल पा रही। न ही कुछ सुन पा रही। छोटी बेटी मानसी के डाक्टर बनने के सपने पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, क्लीनिक से राजीव गुप्ता का परिवार का खर्च चलता था। बच्चों की पढ़ाई व अन्य खर्चों को देख पत्नी स्वयं भी सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक की नौकरी करती थी। मगर, अब परिवार के पास कमाई का कोई साधन नहीं बचा है। घटना के बाद सरस्वती शिशु मंदिर के स्टाफ में भी शोक का माहौल हो गया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही पीड़िता रश्मि गुप्ता को पूरा सहयोग देने का वायदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय लोगों का फूटा आक्रोश
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। नगर निगम को नरक निगम कहा और शेम- शेम के नारे लगाए। स्थानीय निवासी पवन शर्मा ने बताया कि छह माह से यहां खुदाई का काम चल रहा है। जहां खुदाई की जाती है। वहां गड्ढों को भरा नहीं जाता। आए दिन हादसे होते हैं। आज इतनी बड़ी घटना हो गई। वहीं, टिंकू राठौर ने बताया कि महेंद्र नगर के लोग नरक में जीने को मजबूर है। इसका जिम्मेदार नगर निगम है, जो जनता को स्मार्ट सिटी के नाम पर पागल बना रहा है। अधिकारियों के पास कोई प्लानिंग नहीं है। कभी सीवर लाइन तो कभी किसी अन्य काम के लिए सड़क खोदी जाती है। बच्चे इसमें गिरते हैं। स्थानीय निवासी अपने रिश्तेदारों तक को घर नहीं बुलाते हैं।

कांग्रेस नेता आगा यूनिस को देख भड़की शकुंतला भारती
गड्ढे में गिरने से डाक्टर की मौत की सूचना पर दोपहर एक बजे करीब कांग्रेस नेता आगा यूनिस मौके पर पहुंचे। यहां पहले से भाजपा नेता शकुंतला भारती व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जैसे ही शकुंतला भारती ने आगा यूनिस को देखा उन्होंने उनका विरोध कर दिया। पुलिस के सामने गाली गलौज कर भगा दिया। आगा यूनिस भी मौके की नजाकत को देखते हुए दौड़ भागे। इसके बाद शकुंतला भारती ने सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह व थाना इंस्पेक्टर ने मौखिक शिकायत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता लोगों को भड़काने और यहां दंगा कराने के उद्देश्य से आया था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इधर, आगा यूनिस ने बताया कि वह सिर्फ पीड़ित परिवार के दुख में शामिल होने गए थे। वहां किसी को नहीं भड़काया। आरोप गलत हैं। ऐसे मौके पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed