फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. Basir Badra

48 साल बाद एएमयू ने मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र को प्रदान की पीएचडी की डिग्री

Tue, 05 Jan 2021 10:02 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Dr. Basir Badra
अपनी डिग्री के साथ मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने 48 साल बाद उर्दू के प्रसिद्ध शायर पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र को उनकी पीएचडी की डिग्री जारी की है। हालांकि, बढ़ती उम्र की वजह से बशीर बद्र खुद डिग्री लेने नहीं आ सके और उनके रिश्तेदार को यह डिग्री प्रदान की गई।

विज्ञापन


बशीर बद्र ने 1973 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से उर्दू में पीएचडी की थी। इसके बाद डॉ. बशीर बद्र अपनी शायरी की दुनिया में इतने मशगूल हो गए डिग्री लेने के इरादे से कभी विश्वविद्यालय आए ही नहीं। यह और बात है कि उन्होंने अलीगढ़ और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इस दौरान दर्जनों मुशायरों में शिरकत की।
विज्ञापन



डॉ. बशीर बद्र ने एएमयू से 1969 में उर्दू से एमए किया था। विश्वविद्यालय जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई के मुताबिक वर्तमान में भोपाल में रह रहे डॉ. बशीर बद्र डिग्री मिलने पर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही विश्वविद्यालय में अपने बीते दिनों को याद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बशीर बद्र को साहित्य एकेडमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रोफेसर किदवई ने बताया कि डॉ. बद्र अल्जाइमर से ग्रस्त हैं। वह किसी को पहचानते नहीं हैं। उन्हें अपने शेर भी याद नहीं है। इसीलिए वह मुशायरे में भी नहीं जाते हैं। कुछ दिन पहले उनकी साली डॉ. रजिया हामिद एएमयू आई थीं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह गुजारिश की थी कि डॉ. बशीर बद्र की डिग्री उन्हें दी जाए। इसके बाद डॉ. बशीर बद्र के मामले को विशेष केस का दर्जा देते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनको भौतिक उपस्थिति से मुक्त करते हुए उनकी डिग्री को प्रदान कर दिया।


जब यह डिग्री बशीर बद्र को भोपाल में दी गई तो उनकी विश्वविद्यालय से जुड़ी यादें ताजा हो गईं। प्रोफेसर किदवई ने बताया कि डॉ. बशीर बद्र की पत्नी ने डिग्री के साथ उनकी तस्वीर विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजी है। इस तस्वीर में डॉ. बशीर बद्र डिग्री को अपने सीने से लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान न जाने कितनी बार बशीर बद्र अलीगढ़ और विश्वविद्यालय आए लेकिन डिग्री की बात उन्होंने कभी जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed