{"_id":"667a6becccab029387056c74","slug":"dr-ak-singhal-became-the-patron-of-private-doctor-association-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीनियर फिजिशियन डॉ एके सिंघल बने पीडीए के संरक्षक, सर्वसम्मति से चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीनियर फिजिशियन डॉ एके सिंघल बने पीडीए के संरक्षक, सर्वसम्मति से चुने गए
Tue, 25 Jun 2024 12:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:34 PM IST
सार
पीडीए को संरक्षक बने डॉ एके सिंघल जनपद के सीनियर फिजिशियन हैं, वह लगभग 50 साल से बतौर चिकित्सक कार्य कर रहे हैं। डॉ एके सिंघल के पुत्र डॉ अंकुर सिंघल शहर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन
पीडीए के संरक्षक बनने के बाद आभार प्रकट करते डॉ एके सिंघल
- फोटो : स्वयं
विस्तार
सीनियर फिजिशियन डॉ एके सिंघल को सर्वसम्मति से प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन का संरक्षक चुन लिया गया। डॉ सिंघल पीडीए के संस्थापक सदस्य, दूसरे अध्यक्ष और पहल उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ सिंघल के संरक्षक बनने पर चिकित्सकों में हर्ष है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में चिकित्सकों की संस्था प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन (पीडीए) की बैठक 23 जून को रामघाट रोड स्थित होटल आभा रीजेंसी में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीडीए अध्यक्ष डॉ. पारितोष मोहन ने की। जिसमें पीडीए अलीगढ़ का संरक्षक डॉ.एके सिंघल को बनाया गया। डॉ. सीपी गुप्ता ने उनका नाम प्रस्तावित किया था, जिसका डॉ. केसी सिंघल, डॉ. पी. कुमार, डॉ.उमाशंकर वार्ष्णेय ने समर्थन किया। इस दौरान आयोजित सीएमई के पहले सत्र में फोर्टिस अस्पताल के डॉ. संजीव गेरा ने कार्डियोलॉजी में नवाचार पर व्याख्यान दिया। इस सत्र की अध्यक्षता डॉ. अतहर कमाल और डॉ. विपिन गुप्ता ने की। वक्ता और अध्यक्ष का सम्मान किया गया। दूसरे सत्र में डॉ. अंतरा माथुर ने अपनी किताब ''हिय की सांकले'' से कुछ कविताएं सुनाईं। उन्हें पीडीए अध्यक्ष डॉ. पारितोष मोहन और आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव वार्ष्णेय ने शॉल देकर सम्मानित किया। सचिव डॉ. जीके सिंह ने बैठक का सार बताया।
विज्ञापन
डॉ एके सिंघल के बारे में
पीडीए को संरक्षक बने डॉ एके सिंघल जनपद के सीनियर फिजिशियन हैं, वह लगभग 50 साल से बतौर चिकित्सक कार्य कर रहे हैं। डॉ एके सिंघल पीडीए संस्था के संस्थापक सदस्य हैं, साथ ही वह पहले उपाध्यक्ष और दूसरे अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ एके सिंघल के पुत्र डॉ अंकुर सिंघल शहर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन