फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Double engine government has cheated the public: Akhilesh

डबल इंजन की सरकार ने जनता को धोखा दिया है : अखिलेश यादव

Sat, 05 Feb 2022 07:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Double engine government has cheated the public: Akhilesh
अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। - फोटो : CITY OFFICE
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता को धोखा दिया है। किसानों को बर्बाद किया है। कोरोना काल में मजदूरों को अनाथ छोड़ दिया था। कमाई आधी और महंगाई दुगनी होगी तो किसानों के घर में खुशहाली कहां से आएगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को सर्किट हाउस के समीप स्थित यश रेजीडेंसी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला किया। कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र एवं संविधान बचाने का चुनाव है। भाईचारा एवं भाजपा के बीच लड़ाई है। पहले चरण की हवा बता रही है कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा। उन्होंने कहा कि किसान एक साल तक तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बैठे रहे। सरकार कानूनों की गुणगान कर रही थी। लेकिन उत्तर प्रदेश एवं पंजाब का चुनाव नजदीक आया तो तीनों काले कानून वापस ले लिए। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। डीजल-पेट्रोल सहित हर जरूरत की चीजें महंगी है। कोरोना काल की परेशानी को मजदूर भूले नहीं हैं। जीटी रोड पर लंबी दूरी तय कर उत्तर प्रदेश एवं बिहार के मजदूर घर लौट रहे थे। भाजपा ने उनको अनाथ छोड़ दिया था। भाजपा सरकार कोरोना मरीजों को दवाई, विस्तर एवं ऑक्सीजन तक नहीं दे पाई। कितनी जान गई, गिनती नहीं हुई है। ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन डॉक्टर नहीं, अधिकारी उपलब्ध करा रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि झांसी में मिसाइल बनाना चाह रहे थे लेकिन अभी तक डिजाइन नहीं बन पाई है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर में पता नहीं क्या बनाएंगे।
विज्ञापन

सुना है कि तोप बनाएंगे। लेकिन कुछ नजर नहीं आ रहा है। उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए साढ़े चार हजार करोड़ का एमओयू साइन हुआ था, क्या कोई कारखाना लगा है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के लोग भाजपा पर हमेशा हमेशा के लिए ताला लगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में टैबलेट, मोबाइल बंट गए लेकिन अलीगढ़ को क्या मिला। उन्होंने सपा काल में हुए कामों की जमकर तारीफ की और कहा कि वह अभी भी जमीन पर दिख रहा है। 102 एंबुलेंस सबसे अधिक कोरोना काल में काम आया। सपा का लैपटॉप चल रहा है। 1090 नंबर की सुप्रीम कोर्ट ने भी सराहना की थी। उन्होंने कहा कि रालोद से गठबंधन हुआ है। हम सब मिलकर बीजेपी का सफाया करेंगे। भाजपा सरकार ने हाथरस की बेटी को आखिरी समय में सम्मान तक नहीं दिया। अलीगढ़ के अस्पताल में सही उपचार मिलता तो शायद वह बहन अभी जिंदा होती। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना चाहते हैं, वह सपा को वोट न दें। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में पुलिस के लिए बेहतर काम हुआ था। हिरासत में मौत (कस्टोडियल डेथ) में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। हमारे मुख्यमंत्री पर न जाने कितने मुकदमे थे। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य पर भी थे। सभी मुकदमे वापस ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली होगी
अखिलेश ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली होगी। इसके लिए कर्मचारी उनसे मिलते रहे हैं। घोषणा पत्र में लेकर आ रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले गर्मी निकालना चाहते हैं। सपा सरकार बनेगी तो नौकरी निकालेंगे। कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो हो सकता है कि संविधान ही बदल दे। जनता इस बार बाबा को बदलना चाहती है। इस बार चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा का है। सपा लोगों को जोड़कर भाईचारा की राजनीति कर रही है। अखिलेश ने अलीगढ़ के कारोबारियों की तारीफ करते हुए कहा कि अलीगढ़ के उद्यमी एवं कारोबारी लोगों को नौकरी दे रहे हैं। निर्यात कर रहे हैं। सरकार बनने पर हम यहां रिसर्च इंस्टीट्यूट बनाएंगे और उससे उद्योग एवं कारीगरों को जोड़ेंगे। सपा अध्यक्ष ने साहित्यकार गोपालदास नीरज अब हमारे बीच नहीं है। वह यहां खेल विश्वविद्यालय बनाना चाहते थे। जमीन भी चिन्हित कर लिया गया था। लेकिन तालाब का जमीन होने के कारण विश्वविद्यालय नहीं बन सका। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट घरेलू बिजली फ्री होगी। किसानों की सिंचाई फ्री होगी। आज बिजली बिल आने पर लोगों को करंट लगता है। अब भाजपा वाले कहते हैं कि बिजली बिल आधा कर देंगे। उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि जब वोट मांगने आएं तो उनके सामने सिलिंडर रख देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed