फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Don't let there be any disturbance in the counting of votes: Fahad

मतगणना में गड़बड़ी न होने दें सपाई : फहद

Thu, 10 Mar 2022 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Don't let there be any disturbance in the counting of votes: Fahad
जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे से वार्ता करते सपा नेता। - फोटो : CITY OFFICE
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अलीगढ़ के मतगणना प्रभारी मोहम्मद फहद ने कहा कि मतगणना में अभिकर्ता गड़बड़ी न होने दें। इसके लिए अभिकर्ता पोस्टल पेपर, वीवीपैट, ईवीएम के नंबरों का मिलान करने में मुस्तैद रहें।
विज्ञापन

क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पर मतगणना प्रभारी फहद ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि मतगणना के समय अगर धांधली हुई तो वह विरोध करेंगे। किसी भी हाल में गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा मतगणना में गड़बड़ी करने की पूरी कोशिश करेगी। इसके लिए हर मतगणना स्थल पर सपा अभिकर्ता मतगणना कर रहे कर्मचारियों पर नजर रखेंगे। इस अवसर पर अहमद सईद सिद्दीकी, डॉ. कृपाल सिंह यादव, राजेश सैनी, लक्ष्मी धनगर, संजय शर्मा, रंजीत चौधरी, विजय प्रजापति, राम कुमार नागर, ठा. सोमवीर सिंह, भूदेव सिंह, पप्पू प्रधान, जैकी ठाकुर, राधा कृष्ण शर्मा, प्रशांत वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मतगणना को निष्पक्ष कराने का डीएम से अनुरोध
बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव की मतगणना को निष्पक्ष कराने का अनुरोध सपाइयों ने डीएम से किया है। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि वाराणसी, बरेली की घटनाओं से प्रतीत होता है कि भाजपाई बेईमानी कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर भाजपा के दो विधायक अपने समर्थकों के साथ मंडी परिसर में घूमते रहे, जबकि सपा प्रत्याशी को अंदर जाने से रोक दिया गया। यह एक पक्षीय कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है। गिरीश यादव ने कहा कि मतगणना धीमी गति से कराए जाने की भी संभावना है। उन्होंने डीएम से मतगणना स्थल पर जैमर लगाने की मांग की है। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर प्रवक्ता राजेश सैनी, छर्रा से सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed