{"_id":"69bc6b305cd168886700e1d8","slug":"domestic-gas-cylinders-were-being-used-in-the-furnace-at-the-sweet-shop-aligarh-news-c-2-gur1004-933087-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मिठाई की दुकान पर भट्ठी में प्रयोग हो रहे थे घरेलू गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मिठाई की दुकान पर भट्ठी में प्रयोग हो रहे थे घरेलू गैस सिलिंडर
विज्ञापन
रियाज कॉलोनी तिराहे पर स्थित वर्मा स्वीट्स से पकड़े गए सिलिंडरों के साथ पूर्ति विभाग की टीम : स
क्वार्सी थाना अंतर्गत रियाज कॉलोनी तिराहे पर स्थित वर्मा स्वीट्स पर आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां से सात घरेलू और चार व्यावसायिक सिलिंडर बरामद किए गए। यहां पर घरेलू गैस सिलिंडर से भट्ठी चल रही थी। साथ ही इसकी गैस को व्यावसायिक सिलिंडर में भरा जा रहा था। मामले में दुकान संचालक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आपूर्ति विभाग को सूचना मिली थी कि वर्मा स्वीट्स पर बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलिंडरों का अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 9:00 बजे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों की एक संयुक्त टीम ने दुकान पर छापा मारा।
टीम ने पाया कि मिठाई बनाने वाली भट्ठी पर 14.20 किलोग्राम का घरेलू इंडेन सिलिंडर लगा हुआ था। तलाशी के दौरान दुकान से कुल सात घरेलू सिलिंडर और चार व्यावसायिक सिलिंडर बरामद हुए। मौके पर गैस रिफलिंग उपकरण भी बरामद हुए, जिससे यह संकेत मिलता है कि यहां अवैध रूप से गैस की अदला-बदली की जा रही थी।
विज्ञापन
दुकान पर मौजूद वीरेंद्र कुमार सिलिंडरों के संबंध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। उसके द्वारा दिखाए गए गैस कनेक्शन के कागजात मौके पर मिले सिलिंडरों से मेल नहीं खा रहे थे।
पूर्ति निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि यह कृत्य आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन है। बरामद सभी 11 सिलेंडरों और रिफलिंग उपकरणों को जॉय इंडेन गैस सर्विस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। थाना क्वार्सी में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
व्यावसायिक गैस सिलिंडर बिना सत्यापन नहीं मिलेंगे
अलीगढ़। जनपद में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों के अवैध उपयोग और रिफिलिंग के कारोबार पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी गैस वितरकों को आदेश जारी किए हैं कि अब किसी भी उपभोक्ता को सिलिंडर देने से पहले उसकी पूरी कुंडली विभाग को सौंपनी होगी।
पिछले कुछ समय से जिले में घरेलू सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग और व्यावसायिक गैस की अवैध रिफिलिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। पूर्ति कार्यालय ने इण्डियन ऑयल के अधिकारियों के साथ मिलकर जिले की 16 मुख्य एजेंसियों के स्टॉक की गहन जांच की। जांच में सामने आया कि वितरण प्रणाली में पारदर्शिता की भारी कमी है, जिसका फायदा बिचौलिए उठा रहे थे। जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह के मुताबिक अब कोई भी गैस एजेंसी बिना पूर्व सूचना के व्यावसायिक सिलेंडर की होम डिलीवरी या आपूर्ति नहीं कर सकेगी।
सिलिंडर देने से पहले संबंधित उपभोक्ता का कनेक्शन नंबर और पूरा पता अनिवार्य रूप से पूर्ति कार्यालय को भेजना होगा। प्रशासन इन सूचनाओं का औचक निरीक्षण और मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करेगा। वर्तमान जांच में ओम इण्डेन के पास सर्वाधिक 113 और भगतजी इण्डेन के पास सबसे कम सात सिलिंडर पाए गए हैं।
यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही या कालाबाजारी पाई गई, तो संबंधित गैस एजेंसी का लाइसेंस निरस्त करने के साथ-साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी। - सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
होटल, रेस्टोरेंट और उद्योगों को सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति, 11 प्रमुख क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछी
ताला नगरी और आसपास के औद्योगिक व व्यावसायिक क्षेत्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडियन ऑयल अदाणी गैस ने जिले के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और औद्योगिक इकाइयों के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर दी है। कंपनी के मुताबिक जिले के 11 प्रमुख क्षेत्रों में पीएनजी गैस पाइपलाइन के कनेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं।
इनमें तालानगरी, मंजूरगढ़ी, सीडीएफ छेरत और धौरा माफी, मैरिस रोड, क्वार्सी चौराहा, ओजोन सिटी और सांगवान सिटी, हरदुआगंज, महेशपुर एवं इंजीनियर्स कॉलोनी शामिल हैं। पीएनजी पारंपरिक ईंधनों की तुलना में अधिक सुरक्षित और किफायती है। औद्योगिक इकाइयों को अब गैस खत्म होने के डर से उत्पादन रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी कार्यकुशलता बढ़ेगी। वहीं, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी-भरकम सिलिंडरों के भंडारण और उनकी रिफिलिंग की झंझट से हमेशा के लिए आजादी मिल जाएगी।
इंडियन ऑयल अदाणी गैस के एरिया हेड आलोक गिरी ने बताया कि जो भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान या औद्योगिक इकाइयां पीएनजी कनेक्शन लेना चाहती हैं, वे कंपनी के आधिकारिक नंबर 0571-2960799 पर संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।