फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctors went on strike in protest against the violence in Aligarh JN Medical College

Aligarh: जेएन मेडिकल कॉलेज में मारपीट के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल, इमरजेंसी सेवाएं ठप; बिना इलाज लौटे मरीज

Sat, 14 Jun 2025 09:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Jun 2025 09:34 PM IST
सार

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात सुरक्षा सहायक नूर मोहम्मद ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 14 जून तड़के कुछ लोग इमरजेंसी में आ रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो वह हंगामा करने लगे। हाथापाई की गई।

विज्ञापन
Doctors went on strike in protest against the violence in Aligarh JN Medical College
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में 14 जून की दोपहर को एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। इमरजेंसी में भी काम ठप हो गया। दूरदराज से आने वाले मरीजों को वापस कर दिया गया। चिकित्सक सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इनका कहना था कि 14 जून तड़के तीन बजे कुछ लोग इमरजेंसी में घुस आए। जब सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात सुरक्षा सहायक नूर मोहम्मद ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 14 जून तड़के कुछ लोग इमरजेंसी में आ रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो वह हंगामा करने लगे। हाथापाई की गई। शोर सुनकर दो अन्य सुरक्षा गार्ड फहीमुद्दीन और इस्लाम हैदर मौके पर पहुंचे तो इनके साथ भी मारपीट की गई। कुछ लोग वीडियो भी बनाने लगे। सुरक्षा सहायक नूर मोहम्मद की शिकायत पर सराय रहमान निवासी नवेद और शुएब के अलावा 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

14 जून दोपहर जनरल बॉडी की बैठक हुई, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया। इसके बाद डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया। डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह की मारपीट की घटना के विरोध में डॉक्टरों ने हड़ताल की थी। - डॉ. अख्तर, उपाध्यक्ष, रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट हुई थी। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द समाधान निकाला जाएगा। - प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू


फिर उठी सुरक्षा की मांग
हड़ताल कर रहे डॉक्टरों की मांग है कि मेडिकल कॉलेज में प्रवेश और निकास पर सुरक्षा के उपाय किए जाएं। पहचान पत्र की जांच की जाए। सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता को सुधारा जाए। इमरजेंसी में इस तरह की घटनाएं होती हैं। मरीज के साथ आए लोग इलाज कर रहे डॉक्टरों पर ही हमलावर हो जाते हैं। लगातार इस तरह की घटनाएं डॉक्टरों को उनका काम करने में रुकावट डालती हैं। सुरक्षा को भी खतरा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed