फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctors strike ends in Aligarh Medical College

Aligarh : AMU के मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, ड्यूटी पर लौटे चिकित्सक

Fri, 01 Sep 2023 12:08 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 12:08 AM IST
सार

बुधवार को आपातकालीन वार्ड में मरीज का इलाज जल्द होने को लेकर तीमारदार और पैरामेडिकल कर्मी के बीच बहस हो गई थी। छात्र और पैरा मेडिकल कर्मचारी आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद तीमारदार जूनियर डॉक्टर से उलझ गए। इससे नाराज जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे।

विज्ञापन
Doctors strike ends in Aligarh Medical College
हड़ताल खत्म होने से पहले का नजारा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन रात 11 बजे खत्म हो गई। जूनियर डॉक्टर आपातकालीन वार्ड में ड्यूटी पर लौट आए। बृहस्पतिवार को रेफर के लिए तीमारदार को बुलाया गया। तीमारदार एंबुलेंस लेकर पहुंच गया, लेकिन डॉक्टर ही मौके से गायब हो गए। तीमारदार इधर-उधर डॉक्टर को ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिले।

विज्ञापन

   
हड़ताल खत्म होने की खबर से अनजान मरीज-तीमारदार जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां आने के बाद उन्हें मायूसी हुई। वह हड़ताल से परेशान हो गए हैं। तीमारदारों का कहना है कि डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को परेशानी होती है, लेकिन इसकी परवाह न तो डॉक्टर को है और न ही एएमयू प्रशासन को। 
विज्ञापन


बुधवार को आपातकालीन वार्ड में मरीज का इलाज जल्द होने को लेकर तीमारदार और पैरामेडिकल कर्मी के बीच बहस हो गई थी। छात्र और पैरा मेडिकल कर्मचारी आमने-सामने आ गए थे। इसके बाद तीमारदार जूनियर डॉक्टर से उलझ गए। इससे नाराज जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की मुखालफत में जेएन मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पर विवि के छात्रों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हड़ताल के विरोध में मार्च भी निकाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई। उनकी मांगों को नियमानुसार माना जाएगा। बृहस्पतिवार रात 11 बजे जूनियर डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए। -प्रो. हारिस एम खान, प्राचार्य, जेएन मेडिकल कॉलेज 

15 दिन में दूसरी बार हड़ताल, छात्रों ने उठाए सवाल 

जेएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार-जूनियर डॉक्टर के बीच मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टर 17 अगस्त 2023 को हड़ताल पर चले गए थे। पांच दिन तक वह हड़ताल पर रहे। इससे आपातकालीन सेवाएं चरमरा गईं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की स्थिति बिगड़ गई थी। 31 अगस्त 2023 को नर्सिंग स्टाफ-छात्र की मारपीट के मामले में जूनियर डॉक्टर फिर हड़ताल पर चले गए। 

हड़ताल के दौरान का नजारा

छात्र नेता आरिफ त्यागी ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ ने उनसे मारपीट की थी, लेकिन उनके जाने के बजाय जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासनिक व्यवस्था पंगु हो चुकी है। आए दिन छोटी-छोटी बातों पर जूनियर डॉक्टरों को हड़ताल पर जाना कहां की इंसानियत है। पहले बात ये है कि स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति होनी चाहिए, जो यहां की जिम्मेदारियों को संभाल सके। छात्रों ने कहा कि हड़ताल करने के पीछे कुछ और मकसद होता है?

तीमारदारों के बोल 

अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए आई थीं। बताया गया कि यहां डॉक्टरों की हड़ताल चल रही है। दुर्घटना में चोट लगने पर बेटी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।  -मछला, तीमारदार, हस्तपुर
रिश्तेदार का इलाज कराने आए थे। उनकी तबीयत खराब थी, लेकिन पता चला कि हड़ताल है। अब दूसरी जगह मरीज को भर्ती कराना पड़ेगा, क्यों कि वह गंभीर हैं। -शफी मोहम्मद, तीमारदार, इगलास


डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग 
सपा नेता आमिर आबिद ने जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की आए दिन हड़ताल पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एएमयू प्रशासन को डॉक्टरों पर एस्मा की कार्रवाई करनी चाहिए। रक्षाबंधन पर डॉक्टरों ने जानबूझकर हड़ताल की है। विवाद नर्सिंग स्टाफ व छात्रों के बीच हुआ था, जबकि नर्सिंग स्टाफ अपने काम पर वापस आ गया, लेकिन डॉक्टरों का कोई झगड़ा न होने के बावजूद वह हड़ताल पर चले गए। यह सब निजी अस्पतालों के इशारों पर होता है। उधर, कांग्रेस नेता इंजी आगा यूनुस ने कहा कि चंद जूनियर डाक्टरों का बार-बार आपातकालीन सेवाएं ठप करना और मरीजों को मरने के लिए छोड़ देना इंसानियत पर हमला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed