फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do not panic, there is no problem of beds in the district

घबराएं नहीं, जिले में नहीं है बेड का संकट

Fri, 23 Apr 2021 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Apr 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Do not panic, there is no problem of beds in the district
कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच प्रशासन के सामने अफवाहों पर काबू पाने की चुनौती आ खड़ी हुई है। अस्पतालों में बेड की संख्याओं की कमी और मरीजों की इलाज के अभाव में मौत की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। मगर, सच्चाई इससे परे हैं। जिले में छह सरकारी और सात निजी कोविड अस्पताल हैं।
विज्ञापन

इनमें 1018 कोविड बेड हैं। इन बेड के सापेक्ष सिर्फ 463 मरीज बुधवार रात 12 बजे तक अस्पतालों में भर्ती थे। होम आइसोलेशन में 463 मरीज हैं। कोरोना कंट्रोल रूम की प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। जिला प्रशासन के पास पर्याप्त इंतजाम अभी तक के हालातों के हिसाब से मौजूद हैं।
विज्ञापन

स्मृति गौतम ने बताया कि जिले के सात कोविड अस्पतालों में 467 ऑक्सीजन बेड हैं। इन सात में से छह अस्पताल सरकारी हैं। बाकी एक अस्पताल निजी है। जेएन मेडिकल कालेज में 100 बेड हैं, यह सभी ऑक्सीजन बेड हैं। यहां बुधवार रात 12 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक, 36 मरीज भर्ती हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 362 कुल बेड हैं। इनमें से 257 ऑक्सीजन बेड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 260 मरीज भर्ती हैं। 130 बेड अतरौली अस्पताल में कुल 100 बेड हैं। इनमें से 89 ऑक्सीजन बेड हैं। यहां 108 मरीज भर्ती हैं। सीएचसी खैर में 22 बेड हैं। इनमें से 6 ऑक्सीजन बेड हैं। सभी खाली हैं। सीएचसी चंडौस में कुल 25 बेड हैं। 2 ऑक्सीजन बेड हैं। सभी खाली हैं। राजकीय होम्योपैथी मेडिकल कालेज में 135 बेड हैं। इनमें से तीन ऑक्सीजन बेड हैं। सभी खाली हैं।

निजी कोविड अस्पतालों में से एसजेडी में कुल 40 बेड हैं। आठ मरीज भर्ती हैं। वरुण हॉस्पिटल में कुल 24 बेड हैं। 12 मरीज भर्ती हैं। मिथराज हॉस्पिटल में 30 बेड हैं, जिनमें 24 मरीज भर्ती हैं। मंगलायतन में 50 बेड हैं। यहां 10 ऑक्सीजन बेड हैं। रुसा हॉस्पिटल में 15 बेड हैं। सभी भरे हैं। नारायणी अस्पताल में 40 बेड हैं। जीवन ज्योति में 45 बेड हैं। दोनों अस्पतालों के बेड खाली हैं। सभी अस्पतालों की यह रिपोर्ट बुधवार रात 12 बजे तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed