फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DNA test in Aligarh budget of 24 crores approved

Aligarh News: बहुत जल्द अलीगढ़ में होगी डीएनए की जांच, 24 करोड़ का बजट मंजूर

Sun, 01 Jan 2023 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 05:38 PM IST
सार

अलीगढ़ के 45वीं वाहिनी पीएसी में विधि विज्ञान प्रयोगशाला में अब तक अपराधियों के सीमन, बाल, नाखूनों तक की जांच, बैलिस्टिक व विसरा जांच होती है। अब बहुत जल्द यहां डीएनए आदि की अन्य महत्वपूर्ण जांच शुरू कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
DNA test in Aligarh budget of 24 crores approved
डीएनए टेस्ट लैब - फोटो : Getty

विस्तार

आधुनिक होती पुलिसिंग के दौर में एफएसएल यानि विधि विज्ञान प्रयोगशाला की खासी भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष यहां 45वीं वाहिनी पीएसी में शुरू की गई राज्य स्तरीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला को सी से बी ग्रेड में बदलने की तैयारी है। इसके लिए बजट आदि की मंजूरी हो गई है और संकेत हैं कि इस वर्ष में यहां डीएनए की जांच भी शुरू होगी।

विज्ञापन

अब तक इस प्रयोगशाला में अपराधियों के सीमन, बाल, नाखूनों तक की जांच तक सीमित हैं। साथ में बैलिस्टिक व विसरा जांच भी यहां शुरू हो गई हैं। मगर अब इसके लिए 24 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। जिसके लिए तीसरे चरण पर काम शुरू हो गया है और अब बहुत जल्द यहां डीएनए आदि की अन्य महत्वपूर्ण जांच शुरू कराई जाएंगी। साथ में यहां डॉक्यूमेंट जांच, कंप्यूटर फॉरेंसिक जांच, टॉक्सीलॉजी अनुभाग तैयार होने जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अलीगढ़ में है एफएसएल सी ग्रेड

  • 2016 में मंजूर हुई लैब
  • 45वीं बटालियन पीएसी में स्थापित की गई एफएसएल
  • 28 करोड़ की लागत से तैयार हुई बिल्डिंग
  • 1 जून 2022 से संचालित हुई लैब
  • 4 जिलों एटा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज की पुलिस करा रही जांच


लैब में यह अनुभाग हुए संचालित

  • रसायन अनुभाग- इस अनुभाग में सभी प्रकार के नशीले पदार्थों, शराब व एसिड अटैक, बर्निंग केस की जांच।
  • भौतिक अनुभाग- कॉपी राइट केस के मामलों में सील किए जाने वाले रेपर, ब्रांड पैकिंग के नमूनों की जांच सहित चोरी के वाहनों के सही इंजन व चेसिस नंबर तक की जांच। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बॉयोलॉजी अनुभा- रेप, मर्डर जैसे जघन्य अपराधों में सील नमूनों जैसे सीमन सैंपल, बाल, नाखून, खाल व मानव व जंतु शरीर से संबंधित सभी हिस्सों की जांच।
  • सीरोलॉजी अनुभाग- मानव व जंतु रक्त की पहचान से संबंधित सभी प्रकार की जांच।
  • क्राइम सीन मैनेजमेंट अनुभाग:-किसी भी आपराधिक घटना का क्राइम सीन रिक्रिएट आदि जांच। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed