{"_id":"6438586b65b9006c66053878","slug":"dm-taught-the-lesson-of-following-the-code-of-conduct-aligarh-news-c-2-1-91755-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीएम ने पढ़ाया आचार संहिता के पालन का सबक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीएम ने पढ़ाया आचार संहिता के पालन का सबक
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि निकाय चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है इसलिए उसे सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव को तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिले में नगर निगम समेत 18 नगर निकायों के 329 वार्डों के लिए 11.77 लाख मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें 6.22 लाख पुरुष एवं 5.55 लाख महिला मतदाता हैं। 309 मतदान केंद्रों पर 1063 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिनमें 31 अति संवेदनशील प्लस, 62 अतिसंवेदनशील, 93 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।
डीएम ने बताया कि नगरीय निकाय के लिए 15 जोन, 30 सेक्टर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के लिए 19 जोन, 29 सेक्टर बनाए गए हैं। नगर निगम के लिए नामांकन कलक्ट्रेट में एवं नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के लिए संबंधित तहसील मुख्यालयों पर होगा। धनीपुर मंडी से सभी पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। नगर निगम समेत नगर पंचायत जलाली, कौड़ियागंज, पिलखना, जवां सिकंदरपुर, विजयगढ़, हरदुआगंज की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी परिषद धनीपुर में कराई जाएगी। खैर एवं जट्टारी की मतगणना कृषि उत्पादन मंडी परिषद खैर में होगी।
अतरौली एवं छर्रा की मतगणना केएमबी इंटर कॉलेज अतरौली में होगी। इगलास, बेसवां की मतगणना शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में होगी। गभाना, चंडौस, पिसावा, बरौली की मतगणना उप कृषि मंडी समिति गभाना में कराई जाएगी। नामांकन 17 से 24 अप्रैल तक होगा। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, 27 अप्रैल को नामवापसी, 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान एवं 13 मई को मतगणना होगी। चुनाव में सभा, रैली, जुलूस निकालने के साथ ही लाउडस्पीकर का प्रयोग बिना पूर्व अनुमति के नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
संवेदनशील बूथों पर पैनी नजर - एसएसपी
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि निकाय चुनाव में पोलिंग बूथों की संवेदनशीलता को देखते हुए ऑनलाइन मानीटरिंग सिस्टम, वेबकास्टिंग, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरे, फ्लाइंग स्कॉट टीम, स्टेटिक स्कार्ट टीम, क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय किया गया है। मानव संसाधन एवं उपकरणों का आंकलन कर लिया गया है। चुनाव को प्रभावित करने वालों पर पैनी नजर रखते हुए रणनीति बनाई गई है। मतदान के दिन बूथ स्तर पर पीठासीन अधिकारी से लेकर जोनल मजिस्ट्रेट तक सभी अधिकारियों, मतदान कार्मिकों, पुलिस कर्मियों का नाम, मोबाइल नंबर उपलब्ध रहेगा। जनपद में कहीं से भी शिकायत आने पर कुछ ही मिनटों में उसका समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने बिना किसी भय के बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। चुनाव को प्रभावित करने व आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यहां होंगे नामांकन
अलीगढ़। नगर निगम महापौर पद के लिए कलेक्ट्रेट में न्यायालय जिलाधिकारी, नगर निगम वार्ड संख्या एक से दस तक न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, वार्ड संख्या 11-20 तक न्यायालय अपर जिलाधिकारी नगर, वार्ड संख्या 21- 30 न्यायालय अपर जिलाधिकारी प्रशासन, वार्ड संख्या 31-40 न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, वार्ड संख्या 41-50 तक न्यायालय अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, वार्ड संख्या 51-60 तक अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम, 61-70 तक न्यायालय उप संचालक चकबंदी, 71-80 तक कार्यालय जिलापूर्ति अधिकारी पुरानी बिल्डिंग, 81-90 तक न्यायालय अपर जिलाधिकारी न्यायिक कक्ष में सुबह दस बजे से अपरान्ह तीन बजे तक नामांकन हो सकेंगे। नगर पंचायत जलाली, कौडियागंज, पिलखना, जवां- सिकंदरपुर, मडराक, विजयगढ़, हरदुआगंज के लिए कोल तहसील, नगर पालिका खैर, नगर पंचायत जट्टारी के नामांकन खैर तहसील, नगरपालिका अतरौली, नगर पंचायत छर्रा के लिए नामांकन अतरौली तहसील, नगर पंचायत इगलास, बेसवां के लिए इगलास तहसील, नगर पंचायत गभाना, चंडौस, पिसावा, बरौली के लिए गभाना तहसील में नामांकन कराए जाएंगे।
-- -
खास निर्देश
-बिना किसी भय, प्रभाव में आए करें मतदान : एसएसपी
-प्रत्याशियों एवं मतदाताओं को दायित्व का कराया बोध
-प्रचार, रैली, सभा व जुलूस से पूर्व जिला प्रशासन से लेनी होगी अनुमति
-सरकारी इमारतों पर नही लगेंगे होर्डिग्स, बैनर, पोस्टर और झंडे
-आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई