फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM Strict on protestors, warned them.

प्रशासन की खामोशी को कमजोरी न समझें, कोई उपद्रवी नहीं बचेगा: डीएम

Tue, 25 Feb 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
DM Strict on protestors, warned them.
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर रविवार एवं सोमवार को हुए पथराव एवं उपद्रव पर डीएम ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि सभी उपद्रवियों की वीडियो एवं फोटोग्राफ उपलब्ध हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की खामोशी को उसकी कमजोरी न समझा जाये। कोई मुगालते में न रहे, कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। रैड अलर्ट एवं सेक्टर स्कीम यथावत रहेगी। इंटरनेट पर पाबंदी मंगलवार रात 12 बजे तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

महानगर के हालातों का जायजा लेने एवं अमन पसंद लोगों को भय मुक्त रहने का संदेश देने के लिए डीएम ने स्वयं दल बल के साथ जमालपुर, जीवनगढ़, धौर्रा माफी बाईपास, निरंजनपुरी, दुबे का पड़ाव, कोतवाली, घास की मंडी एवं ईदगाह का दौरा किया। इस दौरान पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च करते हुए अमन पसंद लोगों को प्रशासन की ताकत पर भरोसा रखने का संदेश दिया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रैड अलर्ट जारी रखा गया है। शहर को 25 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू है। इंटरनेट सेवाएं मंगलवार रात 12 बजे तक प्रतिबंधित कर दी गई हैं। सार्वजनिक स्थल, चौराहे एवं बाजारों में हर संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु पर पैनी नजरें रखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी इलाकों में बाजार खुले नजर आए। उन्होंने अमन पसंद लोगों को संदेश दिया कि डरने की जरूरत नहीं है। प्रशासन एवं पुलिस किसी भी अराजक गतिविधि से निपटने में पूर्ण रूप से सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed