{"_id":"63b818b4ed3f3e4186605e1f","slug":"dm-sampurn-samadhan-diwas-for-the-next-three-months-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अगले तीन महीने यहां सुनेंगे समस्याएं, अगला सात जनवरी को अतरौली में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अगले तीन महीने यहां सुनेंगे समस्याएं, अगला सात जनवरी को अतरौली में
Fri, 06 Jan 2023 06:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:19 PM IST
सार
अगले तीन महीने तक डीएम वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस के बारे में रोस्टर जारी हो गया है। 7 जनवरी को अतरौली में डीएम समस्या सुनेंगे। सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक, सीएचसी छर्रा में हैल्थ एटीएम का शुभारम्भ करेंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महीने के पहले और तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का इंतजार हर फरियादी को रहता है। उससे ज्यादा इंतजार उसमें जिलाधिकारी के बैठने का रहता है। अलीगढ़ जनपद में अगले तीन महीने डीएम की अध्यक्षता वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी नगर मीनू राणा ने बताया कि 7 जनवरी को डीएम इंद्र विक्रम सिंह तहसील अतरौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। इसी प्रकार डीएम द्वारा 21 जनवरी को तहसील खैर में, 4 फरवरी को तहसील कोल में, 18 और 19 जनवरी को अवकाश होने के कारण 20 फरवरी को तहसील इगलास में, 4 मार्च को तहसील गभाना में और 18 मार्च को तहसील अतरौली में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाएगी।
विज्ञापन
छर्रा में होगा हैल्थ एटीएम का शुभारम्भ
सम्पूर्ण समाधान दिवस के साथ डीएम इन्द्र विक्रम सिंह सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक अतरौली एनेक्सी भवन में 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे से करेंगे, तत्पश्चात सीएचसी छर्रा में हैल्थ एटीएम का शुभारम्भ करेंगे।
विज्ञापन