{"_id":"5e9209db8ebc3e6feb3e9ab9","slug":"dm-has-warned-those-doctors-and-government-empoyees-who-are-sitting-at-home-city-office-news-ali2311582164","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में बैठे डाक्टर, अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में बैठे डाक्टर, अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
कोरोना के डर से घरों में छिपे बैठे डॉक्टर, अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर के आदेश हो गए हैं। डीएम ने सभी के खिलाफ एपीडेमिक एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। स्पष्ट कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में पूरी सरकारी मशीनरी को झोंक दिया जाए। उन्होंने कामगारों को वेतन न देने वाले फैक्टरी संचालक के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।
कोरोना को लेकर व्यवस्थाओं में जुटे 14 विभागों के अफसरों की बैठक लेते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थलों, पार्क, मंदिर, मस्जिद आदि स्थानों को सैनिटाइज किया जाय। बरातघरों को अधिकृत करते हुए पुलिस विभाग को दे दिया जाए। जीएम डीआईसी को भट्ठों पर काम शुरू कराने तथा मालिकों से लिखित में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सैनिटाइजरों के प्रयोग की सहमति प्राप्त करने को कहा है।
आपदा प्रबंध मद से सभी एसडीएम को दो-दो लाख रुपये देकर सैनिटाइजर, मास्क एवं साबुन की खरीद करने को देने तथा बार्डर के गांवों को पूरी तरह सैनिटाइज करने को कहा। डीएसओ को खाद्य सामग्री का स्टाक रखने एवं गरीब असहाय लोगों के लिये प्रति थाने 50-50 पैकेट रखवाने को कहा। चिन्हित पांचों मस्जिदों में जांच कराई जाए। क्वारंटाइन के लिए एडीएम सिटी को मैरिज होम की व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।