{"_id":"62cc80a11de88842047d43c3","slug":"dm-cardiology-course-launched-city-office-news-ali2958438114","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्डियोलॉजी कोर्स का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्डियोलॉजी कोर्स का शुभारंभ
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज डीएम कार्डियोलॉजी कोर्स चलाने वाले देश के कुछ चुनिंदा मेडिकल कॉलेज की सूची में शामिल हो गया है। इस पाठ्यक्रम का कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने उद्घाटन किया।
प्रो. मंसूर ने कहा कि हृदय रोगियों की बढ़ती संख्या के चलते ऐसे डॉक्टरों की आवश्यकता बढ़ गई है, जिन्हें हृदय प्रणाली और सुपर स्पेशियलिटी प्रशिक्षण का गहन ज्ञान हो।
डीएम कार्डियोलॉजी कोर्स डॉक्टरों को अस्पतालों में हृदय विशेषज्ञों के लिए आवश्यक संपूर्ण ज्ञान प्रदान करेगा। कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. एमयू रब्बानी ने शिक्षाविदों और रोगी देखभाल में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद के लिए आवश्यक सहयोग के लिए कुलपति का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फैकल्टी ऑफ मेडिसिन के डीन प्रो. राकेश भार्गव, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी, प्रो. हारिस मंजूर खान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो