फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DJ operator killed with knives in Shivpuri

शिवपुरी में देवी जागरण संचालक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sat, 21 Sep 2019 08:00 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
DJ operator killed with knives in Shivpuri
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के शिवपुरी से शुक्रवार रात को घर से लापता हुए डीजे संचालक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। शनिवार तड़के उसका शव घर से चंद कदमों की दूरी पर पड़ा मिला तो खबर पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

फिलहाल हत्या का कारण उजागर नहीं हो सका है। परिवार भी किसी से कोई रंजिश नहीं मान रहा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और कहानी को इश्किया से जोड़ते हुए मोहल्ले के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले का ईशु कुमार (21) पुत्र स्व. शक्ति सिंह डीजे व जागरण संचालक का काम करता था। पिता की मौत के बाद ईशु विधवा मां कुसुम देवी का इकलौता सहारा था। कुसुम देवी के अनुसार शुक्रवार शाम को वह खाना खाने के बाद घर से बाहर जाने की निकल गया। रात तक घर न लौटने पर उससे आखिरी बार साढे़ नौ बजे फोन पर बात हुई। उसने जल्द ही घर लौटने की बात कही। मगर, देर रात कर घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका मोबाइल फोन भी बंद जाने लगा। बेटे की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। शनिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले के लोगों ने घर पर आकर बेटे का शव चंद कदमों की दूरी पर पीपल वाली गली के मोड़ पर पड़े होने की सूचना दी। वहां पहुंचकर पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसके सीने में चाकुओं के वार और सिर पर पत्थर या रॉड मारने के घाव थे। कुसुम देवी के अनुसार बेटा घर का इकलौता सहारा था। उसकी हत्या किसने और क्यों की है। इसका पता नहीं है। बेटे ने कभी किसी ने विवाद के बारे में भी घर पर नहीं बताया था। मामले में थाना पुलिस को अज्ञात हत्यारे के खिलाफ तहरीर दे दी है।

इंस्पेक्टर बन्नादेवी रवींद्र कुमार दुबे के अनुसार मामले की तफ्तीश जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। इधर, पुलिस ने दोपहर तक चली जांच के आधार पर मोहल्ले के दो युवक हिरासत में लिए हैं और मसला इश्किया से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed