{"_id":"66b169035c91fed55a0bcde7","slug":"dj-got-electrocuted-after-touching-ht-line-kanwariya-died-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101306-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एचटी लाइन छू जाने से डीजे में उतरा करंट, कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एचटी लाइन छू जाने से डीजे में उतरा करंट, कांवड़िये की मौत
Tue, 06 Aug 2024 05:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 06 Aug 2024 05:36 AM IST
सार
करन गांव के अन्य साथियों के साथ कावड़ लाने के लिए रामघाट जा रहा था। उनकी टोली के साथ एक टेंपो था, जिसमें डीजे सिस्टम रखा था। गांव नरौना 12 नंबर के निकट एक होटल के किनारे चालक ने डीजे वाहन को रोका। पटरी के ऊपर से निकली एचटी लाइन का तार टेपों पर रखे डीजे सिस्टम को छू गया।
विज्ञापन
मृतक कांवड़िया करन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
4 अगस्त की रात रामघाट रोड पर गांव नरौना 12 नंबर के पास कांवड़ियों की एक टोली के साथ चल रहे वाहन पर रखा डीजे सड़क किनारे एचटी लाइन से छू गया। इससे डीजे के ऊपर बैठे 19 वर्षीय कांवड़िये की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
जनपद हाथरस के गांव नगला गजुआ निवासी 19 वर्षीय करन पुत्र रनवीर गांव के अन्य साथियों के साथ कावड़ लाने के लिए रामघाट जा रहा था। उनकी टोली के साथ एक टेंपो था, जिसमें डीजे सिस्टम रखा था। रामघाट कल्याण मार्ग पर गांव नरौना 12 नंबर के निकट एक होटल के किनारे चालक ने डीजे वाहन को रोका। इसी दौरान पटरी के ऊपर से निकली एचटी लाइन का तार टेपों पर रखे डीजे सिस्टम को छू गया।
विज्ञापन
इससे डीजे पर करंट प्रवाहित हो उठा। उस पर बैठे करन बुरी तरह से झुलस गए। साथ मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें डीजे से नीचे उतारा। सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंच गई और उसे जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे।
विज्ञापन