{"_id":"68f208069b189c69390d10f3","slug":"diwali-celebration-in-aligarh-muslim-university-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Muslim University: हिंदू छात्रों की जिद के आगे एएमयू इंतजामिया झुकी, धूमधाम से मनेगी दिवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Muslim University: हिंदू छात्रों की जिद के आगे एएमयू इंतजामिया झुकी, धूमधाम से मनेगी दिवाली
Fri, 17 Oct 2025 02:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:40 PM IST
सार
एएमयू में लगातार दीपोत्सव मनाने के लिए आवाज मुखर हो रही थी। इस मामले में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि एनआरएससी हॉल में दिवाली कार्यक्रम मनाने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू छात्रों की जिद के आगे एएमयू इंतजामिया झुक गई है और इस बार 19 अक्तूबर को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एनआरएससी हॉल में धूमधाम से दिवाली मनाई जाएगी। इसके लिए अनुमति भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
इससे पहले एएमयू में दिवाली पर कोई सामूहिक आयोजन या कार्यक्रम नहीं होता था, अपने ही स्तर से छात्र किसी हॉल या किसी पार्क में पटाखे चला लेते थे। छात्र नेता अखिल कौशल ने 18 अक्तूबर को हॉल में दीपोत्सव मानने, आतिशबाजी और मिठाई बांटने की अनुमति देने के लिए पत्र लिखा था। अखिल ने दावा किया है कि देश की आजादी के बाद पहली बार हिंदू छात्रों ने यह मांग रखी थी। साथ ही इस मांग पर निर्णय करने के लिए इंतजामिया को 24 घंटे का समय दिया था।
विज्ञापन
एएमयू में लगातार दीपोत्सव मनाने के लिए आवाज मुखर हो रही थी। इस मामले में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि एनआरएससी हॉल में दिवाली कार्यक्रम मनाने की अनुमति दे दी गई है। 19 अक्तूबर को छात्र अपनी सुविधा के अनुसार यहां दिवाली कार्यक्रम मना सकते हैं। बता दें कि एनआरएससी हॉल में होली पर रंग खेलने के लिए हिंदू छात्रों ने अनुमति मांगी थी। खूब हंगामा भी हुआ था। बाद में इंतजामिया ने अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन