{"_id":"67233fee0bb14f49440c6421","slug":"divorce-given-on-video-call-for-dowry-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास ने छीना स्त्रीधन, निकाला घर से बाहर: दहेज के लिए वीडियो कॉल पर दिया तलाक, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास ने छीना स्त्रीधन, निकाला घर से बाहर: दहेज के लिए वीडियो कॉल पर दिया तलाक, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
Thu, 31 Oct 2024 02:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:00 PM IST
सार
ससुराली अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक शोषण करने लगे। सास ने बहू का स्त्रीधन कब्जे में ले लिया और घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना रोरावर क्षेत्र की एक महिला को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति ने उसे वीडियो कॉल पर तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि 2016 में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के अशोक विहार निवासी आलिम अली से उसकी शादी हुई थी। इसमें दिए गए सामान से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक शोषण करने लगे। सास ने उसका स्त्रीधन कब्जे में ले लिया और घर से निकाल दिया। थाना रोरावर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आलिम अली व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन