जिला बदर एएमयू छात्र नेता आमिर मिंटो देर रात गिरफ्तार, कैंपस में बढ़ी हलचल, इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सीएए-एनआरसी के विरोध में 14 दिसंबर को हुए बवाल की साजिश के मुख्य आरोपियों में शामिल पूर्व छात्र व छात्र नेता आमिर मिंटो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एएमयू से जुड़े कई मुकदमों में आरोपी, वर्तमान में 14 दिसंबर बवाल के मुख्य मुकदमे सहित कई मुकदमों में वांछित था और इन्हीं मुकदमों के आधार पर उसे जिला बदर किया गया था।
जिला बदर होने के बावजूद देर रात मेडिकल रोड पर घूमते मिलने की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। इस खबर पर कैम्पस में हलचल बढ़ी है। एएमयू सर्किल सहित कई स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है। सीओ तृतीय अनिल समानिया ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है और बताया कि फोर्स तैनात कर हालात पर नजर रखी जा रही है।
नारेबाजी और रिहाई की मांग
छात्र नेता आमिर मिंटो की गिरफ्तारी के विरोध में एएमयू छात्र जेएन मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पर एकत्रित हुए और विरोध करते हुए नारेबाजी कर रिहाई की मांग शुरू की। कोरोना महामारी के दौर में इमरजेंसी का गेट बंद कर काम रोका गया।
काफी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंची। प्रॉक्टोरियल टीम समझाने में लगी रही और वार्ता का दौर जारी रहा। इससे इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हुईं। एक घंटे तक हंगामा चला और प्रॉक्टोरियल टीम ने समझाया तब जाकर इमरजेंसी का गेट खोला गया। बाद में इमरजेंसी सेवाएं शुरू हुईं। इसके बाद पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम ने राहत की सांस ली।