फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District administration silent, parties are telling their results

अलीगढः जिला प्रशासन चुप, पार्टियां बता रहीं अपना परिणाम

Mon, 03 May 2021 07:29 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 03 May 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हुए लगभग 37 घंटे गुजर चुके हैं। अभी तक जिला प्रशासन ने जिला पंचायत सदस्य के एक भी परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। राजनीतिक पार्टियों ने अपने स्तर पर 25 परिणाम बताए हैं, जिसमें भाजपा के नौ, भाजपा से बागी हुए 4, बसपा के 6, सपा से दो और पांच निर्दलीय प्रत्याशियों का विजयी बताया गया है। 
विज्ञापन



भाजपा की चर्चित प्रत्याशी पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे व एटा सांसद राजवीर सिंह राजू की समधन विजय सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सीवी सिंह (निर्दलीय) को 232 वोटों से हराया। विजय सिंह को 8600 वोट मिले हैं। विजय सिंह भाजपा की जिपं अध्यक्ष पद की दावेदार हैं। इसी तरह से वार्ड 43 से सपा से जिपं अध्यक्ष पद की दावेदार अर्चना यादव ने भी जीत दर्ज की है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं निर्दलीय प्रत्याशी चौ. सुधीर सिंह को वार्ड नंबर 19 से भाजपा के कृष्णपाल उर्फ लाला ने हरा दिया है। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि अंदरखाने भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के फेर में जिला प्रशासन परिणाम जारी करने में अनावश्यक देरी कर रहा है। जिले के वरिष्ठ अधिकारी कई बार पूछने के बाद भी माकूल जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व सीएम कल्याण के गढ़ अतरौली में भाजपा की हार
अलीगढ़। पूर्व सीएम कल्याण सिंह, उनके बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री संदीप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह के गढ़ में भाजपा को निर्दलीयों ने करारी शिकस्त दी है। वार्ड आठ में पुष्पेंद्र सिंह ने भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू खुशबू भारद्वाज को लगभग 15 हजार वोटों से हराया है। खुशबू तीसरे स्थान पर, जबकि निर्दलीय अमित चौधरी दूसरे नंबर पर रहे। वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी जसोदा देवी लगभग 20 हजार वोटों से जीती हैं। उनके बेटे केपी मिस्त्री वर्ष 2015 के चुनाव में इसी वार्ड से 14 हजार वोटों से जीते थे। वार्ड पांच से सपा के सोमेश चौधरी ने जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के विजयी प्रत्याशी
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिव नारायण शर्मा ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड नंबर-7 से प्रवेशवती देवी, वार्ड नंबर-12 से ज्योति धनगर, वार्ड नंबर-19 से कृष्णपाल लाला, वार्ड नंबर- 33 से मीनेश देवी, वार्ड नंबर-34 से मिथलेश देवी, वार्ड नंबर-38 से गीता देवी, वार्ड नंबर-39 से रवि कुमार, वार्ड नंबर-42 से भूपेश बघेल, वार्ड नंबर-47 विजय सिंह जीती हैं।

भाजपा से बागी हुए विजयी प्रत्याशी
वार्ड नंबर-8 से पुष्पेंद्र लोधी, वार्ड नंबर-10 से प्रेमपाल सिंह दिवाकर, वार्ड नंबर-15 से रिंकी चौधरी पत्नी राहुल चौधरी, वार्ड नंबर-21 से पिंकी देवी पत्नी महेश जादौन जीते हैं।

बसपा के विजयी प्रत्याशी
बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड नंबर-3 से सुमन जाटव, वार्ड नंबर-11 से फारुख अहमद, वार्ड नंबर-13 से पिंकी सिंह पत्नी संजय सिंह, वार्ड नंबर-14 से धर्मवती जाटव, वार्ड नंबर-20 से देवी शर्मा और वार्ड नंबर-35 से रानी जाटव जीती हैं। 


निर्दलीय विजयी प्रत्याशी
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह की पत्नी अंजू देवी दूसरी बार वार्ड नंबर 16 से विजयी बताई जा रही हैं। वार्ड नंबर 20 से बेबी शर्मा, वार्ड नंबर 21 से पिंकी देवी, वार्ड नंबर 23 से निर्दलीय प्रदीप चौधरी को विजयी बताया जा रहा है।

सपा के दो जीते
सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अर्चना यादव और वार्ड नंबर पांच से सोमेश चौधरी चुनाव जीते हैं।


रालोद ने जीती सात सीटें, पांच भी संपर्क में
राष्ट्रीय लोकदल को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में जबर्दस्त सफलता मिली है। पार्टी के सात समर्थित प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं, जबकि विजयी पांच निर्दलीय प्रत्याशी पार्टी के संपर्क में हैं।

पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने बताया कि वार्ड नंबर 17 से समर्थित प्रत्याशी लक्ष्मी देवी, वार्ड नंबर-18 से नीरज सूर्यवंशी, वार्ड नंबर-22 से कुलदीप चौधरी, वार्ड नंबर-23 से प्रदीप चौधरी, वार्ड नंबर-26 से ममता चौधरी, वार्ड नंबर-28 से अमित ठेनुआं, वार्ड नंबर-31 से राजकुमारी विजयी रहीं। उन्होंने कहा कि जो निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं, वह पार्टी से जुड़े हुए हैं। इनमें वार्ड नंबर-24 से पिंटू, वार्ड नंबर-25 से जयवीर सिंह, वार्ड नंबर-29 से सुलेखा चौधरी, वार्ड नंबर-30 से बंटी चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed