{"_id":"5ed3b4368ebc3e906c6efb9c","slug":"distribute-indigenous-masks-to-the-needy-also-teach-them-about-social-distancing-city-office-news-ali2349618196","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकलें तो मास्क पहनें, उचित दूरी भी बनाए रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकलें तो मास्क पहनें, उचित दूरी भी बनाए रखें
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से राधे राधे वुमन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट और गौरव एंड डेवलेपमेंट सोसाइटी के निदेशक गौरव अग्रवाल ने रविवार को दुबे पड़ाव क्षेत्र में लोगों को घर पर बने मास्क वितरित किए। इस दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया।
गौरव अग्रवाल ने लोगों से कहा कि घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं। साथ ही लोगों से उचित दूरी बनाए रखें। अगर बाहर की किसी वस्तु विशेष को अपने हाथों से छूकर देख रहे हैं तो तुरंत हाथों को सैनिटाइज करें। तभी कोरोना के संक्रमण से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर सोसाइटी की संचालिका अपने अपने क्षेत्रों में यह मास्क बना रही हैं, जिन्हें लोगों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मास्क बनाने में विभिन्न केंद्रों की संचालक रागिनी राजपूत, योगिता शर्मा, रजनी रानी, सरिता रानी, रिचा माहौर, रजनी चौधरी, सरिता शर्मा, सुमन शर्मा, बबली, रुबीना खान, अमरीन, सुमन शर्मा, प्रगति चौधरी, डौली राजौरिया, उर्मिला सैनी, अनीता पाल, नीरू वार्ष्णेय, ज्योति वार्ष्णेय का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।
प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर ने अतरौली में बांटे मास्क और ग्लब्स
अतरौली के गांव उत्तरा में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर और प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के चेयरमैन डीआर यादव ने उचित दूरी के नियम के तहत गांव की युवा पीढ़ी को संबोधित किया और मास्क व ग्लब्स बांटे। साथ ही उन्होंने गांव के छात्रों के लिए हमेशा संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर चंद्रमा यादव, संजीव लाला, अजय प्रताप आदि ने सहयोग किया।