{"_id":"6adfbcff3acb0712930f39be","slug":"distributary-canal-embankment-breached-water-floods-over-50-bighas-of-farmland-aligarh-news-c-426-1-atl1001-3726-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रजबहा की पटरी कटी, 50 बीघा से अधिक खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रजबहा की पटरी कटी, 50 बीघा से अधिक खेतों में भरा पानी
विज्ञापन
आलू की फसल में भरा पानी। स्रोत: किसान
- फोटो : samvad
गांव जगतपुर और मानगढ़ी के निकट धर्मपुर रजबहा की पटरी कटने से कई किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे 50 बीघा से अधिक कृषि भूमि प्रभावित हुई है। किसानों ने हाल ही में आलू की बुवाई की थी। पानी भरने से फसल डूब गई, वहीं अन्य खेतों में बुवाई पर संकट खड़ा हो गया।
किसान योगेश और पंकज चौधरी ने बताया कि रविवार को रमेश चौधरी के खेत और राकेश चौधरी के बाग के पास रजबहा की पटरी कट गई थी। सूचना देने के बावजूद सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह तक खेतों में पानी भरता रहा। रमेश और वीरेंद्र सिंह के दो दिन पहले बोए गए आलू के खेत डूब गए।
देववीर सिंह, सोहन सिंह निवासी मानगढ़ी और योगेंद्र सिंह समेत कई किसानों ने बुवाई के लिए खेत तैयार किए थे। पानी भरने से उनकी बुवाई भी प्रभावित हुई। आलू की महंगी लागत के बीच दोबारा बुवाई की नौबत आने से किसानों को नुकसान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों के नहीं पहुंचने से नाराज किसान सोमवार सुबह फावड़े लेकर पानी का बहाव रोकने में जुट गए। उन्होंने एसडीएम से शिकायत की।
एसडीएम सौरभ कुमार गुप्ता ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। शाम चार बजे पटरी दुरुस्त करा दी गई। अधिकारियों को अन्य स्थानों पर भी पटरी की निगरानी करने और समस्या मिलने पर तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।