{"_id":"59de7a804f1c1b6f548b6fb2","slug":"dissemination-of-jail-road-overbridge-at-deepawali","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल रोड ओवरब्रिज दीपावली पर चालू कराने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल रोड ओवरब्रिज दीपावली पर चालू कराने की कवायद
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन जेल रोड फाटक का आेवरब्रिज।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल रोड ओवरब्रिज को दीपावली पर चालू कराने की कवायद जारी है। इस पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। अब केवल दोनों ओर से पुल के ढलान को सड़क से मिलाया जाना है।
तस्वीर महल की ओर से तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन नुमाइश मैदान की ओर कुछ स्थानीय लोगों ने इसमें अड़चन पैदा कर दी है। यहां के कुछ लोग इस पुल का ढलान 45 फुट पहले ही करा देना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो पुल का ढलान अचानक शुरू होगा जिससे हादसे होने की संभावना बढ़ जाएगी।
अब इन सभी को समझाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी एक दो दिन में मौके पर जाकर ही काम कराएंगे। ताकि दीपावली पर इस ओवरब्रिज को चालू कराया जा सके। गौर हो कि शहर के लाखों लोगों को जेल रोड ओवरब्रिज के शुरू होने का इंतजार है, क्योंकि उनकी दिनचर्या इस पुल से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
बाधाएं दूर कराइए डीएम साहब..
इस संबंध में नागरिक चेतना समिति ने जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद को संबोधित एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है जब समिति के लोग सेतु निगम के तस्वीर महल स्थित कैंप आफिस गए तो पता चला कि नुमाइश मैदान की ओर के कुुछ प्रतिष्ठित लोग इस पुल के निर्माण को रोक रहे हैं। वह पुल का ढलान निर्धारित डिजाइन के विपरीत 45 फुट पहले ही करा कर सड़क से जोड़ने का दबाव बना रहे हैं। इसमें एक लॉज स्वामी विशेष रूप से अड़चन पैदा कर रहे हैं। जो पूर्व में सपा सरकार में रसूख रखते थे और सेतु निगम के अफसरों को दबाव में ले रखा था। इनके साथ ही एक दो लोग और हैं। इन्हीं लोगों ने पह
ले यहां की ग्रीन बेल्ट पर भी गैर कानूनी ढंग से कब्जा जमा लिया था। समिति के अशोक शर्मा, हरी बाबू बघेल, आनंद पाल सिंह, रामकृष्ण तिवारी, पीके सिंह, एसके सिंह, नकुल सिंह, रमेश चंद शर्मा ने कहा है कि जिला प्रशासन के अधिकारी खुद ही इस पर संज्ञान लें और कार्रवाई करें।