{"_id":"641fdcff2ac0709dab00bfb5","slug":"disruption-in-shyam-bhajan-sandhya-anarchist-elements-assaulted-accused-of-molestation-indecency-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: श्याम भजन संध्या में पड़ा विघ्न, अराजक तत्वों पर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ एवं अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: श्याम भजन संध्या में पड़ा विघ्न, अराजक तत्वों पर मारपीट, महिलाओं से छेड़छाड़ एवं अभद्रता का आरोप
Sun, 26 Mar 2023 11:19 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:19 AM IST
सार
श्याम बाबा सेवा सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को श्याम भजन संध्या एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका उमा लहरी भजन सुना रही थी। आरोप है कि तभी कुछ अराजक तत्व मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। समिति के अध्यक्ष पुनीत गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई ।
विज्ञापन
भजन संध्या में घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म में शनिवार देर रात श्याम बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित भजन संध्या के दौरान शराब पीकर आए कुछ असामाजिक तत्वों ने समिति के पदाधिकारियों के साथ मारपीट कर दी। इससे भजन संध्या में विघ्न पड़ गया ।आरोप है कि समिति के पदाधिकारियों को बचाने पहुंची महिलाओं के साथ भी मारपीट करते हुए छेड़छाड़ एवं अभद्रता की गई। समिति के अध्यक्ष और संगठन मंत्री को गंभीर चोट आने पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
श्याम बाबा सेवा सेवा समिति के तत्वावधान में शनिवार को श्याम भजन संध्या एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका उमा लहरी भजन सुना रही थी। आरोप है कि तभी कुछ अराजक तत्व मंच पर चढ़ने की कोशिश करने लगे। समिति के अध्यक्ष पुनीत गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ मारपीट की गई ।
विज्ञापन
पदाधिकारियों के साथ मारपीट को लेकर उनके परिजन बचाने पहुंचे तो आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की और उनके कपड़े भी फाड़ने का प्रयास किया। अध्यक्ष पुनीत गुप्ता के अनुसार हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की और उनके गले में पड़ी सोने की जंजीर को लूट ले गए। मारपीट में समिति के उपाध्यक्ष,संगठन मंत्री, कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों के काफी चोटें आई हैं। जिन्हें आगरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रिकॉर्ड हुआ है । इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाना सासनीगेट में तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सासनीगेट ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।