फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dirt in Dharnidhar Sarovar before the royal bath

Aligarh News: शाही स्नान से पहले धरणीधर सरोवर में गंदगी

Sat, 23 May 2026 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Dirt in Dharnidhar Sarovar before the royal bath
धरणीधर सरोवर में फैली गंदगी। संवाद  - फोटो : samvad
अधिक मास में वेसवां स्थित धरणीधर पर ब्रज कुंभ का भव्य आयोजन हो रहा है। धरणीधर सरोवर में 25 मई को होने वाले शाही स्नान से पहले सफाई व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। सरोवर के अस्थायी फव्वारे लोगों को रास नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं का कहना है कि ब्रज कुंभ मेले और परिक्रमा के बावजूद सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया है। 17 मई से शुरू हुए अधिक मास के दौरान धरणीधर सरोवर की पावन तपोभूमि पर प्रतिदिन सुबह तीन बजे से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। तेज गर्मी के बावजूद श्रद्धालु आस्था के साथ परिक्रमा कर रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे भी दंडवत परिक्रमा लगाते नजर आ रहे हैं। परिक्रमा मार्ग में श्रीराम कथा का आयोजन भी किया जा रहा है, जबकि कुटियाओं में बाहर से आए श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन शाम सात बजे धरणीधर सरोवर पर भव्य आरती होती है, लेकिन सरोवरकुण्ड की गंदगी श्रद्धालुओं की आस्था पर भारी पड़ रही है। नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर राज सिंह ने बताया है कि सरोवर के तीन घाटों की सफाई करा दी गई है। आसपास गंदगी नहीं है, बीच में घास है उसको भी साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed