फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Diesel 12.61 and petrol cost 10 in 11 months

11 महीने में डीजल 12.61 एवं पेट्रोल 10 रुपये महंगा

Tue, 22 May 2018 02:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 22 May 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
Diesel 12.61 and petrol cost 10 in 11 months
रामघाट रोड स्थित एक पंप पर पेट्रोल डलवाते लोग। - फोटो : amar ujala
बीते 11 महीने में डीजल प्रति लीटर 12.61 रुपये एवं पेट्रोल 9.97 रुपये महंगा हुआ है। इसकी वजह से महानगर के उद्योग धंधे बर्बादी की राह पर हैं, जबकि जरूरत की चीजें महंगी होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


आज यानी 22 मई को अलीगढ़ शहर में पेट्रोल की कीमत (आईओसी) 77.48 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल की कीमत 68.05 रुपये प्रति लीटर है। ठीक 11 महीने पहले यानी 22 जून 2017 को पेट्रोल एवं डीजल की कीमत क्रमश: 67.51 रुपये एवं 55.44 रुपये प्रति लीटर थे। यानी 11 महीने में डीजल एवं पेट्रोल की कीमत में क्रमश: 12.61 रुपये एवं 9.97 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


गौर करें तो 11 महीने में डीजल पेट्रोल से भी महंगा हो चुका है। वहीं पेट्रोल ने तो महंगाई के पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं। इसकी वजह से ताला एवं तालीम के लिए मशहूर अलीगढ़ के उद्योग धंधे भी बर्बादी की राह पर हैं। जरूरत की चीजें महंगी होने से आम आदमी परेशान सा है। रमजान के पाक महीने में फल एवं सब्जियों के भाव बढ़ने के पीछे भी पेट्रोल-डीजल के भाव में वृद्धि को जिम्मेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल एवं डीजल में मूल्यवृद्धि का सीधा असर ट्रांसपोटेशन पर पड़ता है और सारी चीजें महंगी हो जाती हैं। पिछले 11 माह में मूल्यवृद्धि के कारण उद्योग धंधे बर्बादी की राह पर हैं। प्रोडक्शन कास्ट बढ़ने से काफी बुरा असर पड़ा है।

- सुनील दत्ता, महासचिव, तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन

पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि एवं इस तरह के अन्य मूल मुद्दों से जनता को भटकाने के लिए भाजपा के नेता जिन्ना की तस्वीर जैसे मुद्दे उठाते हैं। ताकि जनता सांप्रदायिक एवं जातिगत राजनीति में उलझ जाए एवं सरकार से जनता से संबंधित सवाल नहीं पूछे। महंगाई रोकने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम है।
- फैजुल हसन, पूर्व अध्यक्ष, एएमयू छात्र संघ

महंगाई के कारण घर का बजट बिगड़ता जा रहा है। सरकार को जनता की परेशानी पर ध्यान देना चाहिए।
- रोहित शर्मा, सुरेंद्रनगर

महंगाई से जनता की तो कमर टूट गई है। बचत की कौन कहे, सीमित आय में घर चलाना मुश्किल है।
- प्रवीण सक्सेना, सासनी गेट

पेट्रोल का रेट बढ़ने से छात्र काफी परेशानी है। बाइक में पेट्रोल भरवाने में ही काफी पैसे चले जाते हैं।
- मुकुल चौधरी, हरदुआगंज

- पेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर सभी सामानों पर पड़ता है। सरकार संभल जाए, नुकसान उठाना होगा।
- मोनू, बेगमबाग 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed