फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dictatorship is not tolerated, we are ready to go to jail: Rajesh Jeevan

तानाशाही बर्दाशत नहीं, जेल जाने को हैं तैयार हम : राजेश जीवन

Wed, 05 Apr 2023 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dictatorship is not tolerated, we are ready to go to jail: Rajesh Jeevan
गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा स्थल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सत्याग्रह को संबोधित करते - फोटो : samvad
मंगलवार सुबह राहुल गांधी की संसद सदस्यता और अदाणी-मोदी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीपार्क में सत्याग्रह कार्यक्रम किया। यहां पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश जीवन ने कहा कि राहुल गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि श्योराज जीवन ने कहा कि राहुल ने प्रधानमंत्री से सवाल किया था कि अदाणी और उनके बीच क्या रिश्ता है ? अदाणी की कंपनी को 20 हजार करोड़ कहां से मिले ? इन सवालों से परेशान होकर केंद्र सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से राहुल गांधी पर मानहानि का झूठा आरोप लगवाया और उनकी अलोकतांत्रिक तरीके से लोकसभा सदस्यता समाप्त करवा दी।
विज्ञापन



आयोजक राजेश जीवन ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि कि मोदी ने कहा था महंगाई दूर करूंगा, लेकिन आज महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। चारों ओर त्राही त्राहि मच रही है। 2014 में जो सिलेंडर 350 रुपये का मिलता था उसकी कीमत आज 1175 रुपये हो चुकी है। वही आटे की कीमत दोगुनी होकर 40 रुपये हो गई है। राशन के दाम आसमान छू रहे हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ठा. संतोष कुमार सिंह, पीसीसी सदस्य गया प्रसाद गिर्राज, गिरिवर शर्मा, सलाउद्दीन वसी,मुस्ताक अहमद और आनंद बघेल आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed