फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dhanipur Naveen Fruit Market

26 को होगी धनीपुर नवीन फल मंडी की 35 दुकानों की नीलामी

Thu, 22 Jul 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dhanipur Naveen Fruit Market
धनीपुर नवीन फल मंडी में 35 दुकानों की नीलामी 26 जुलाई को होगी। इसमें 7 पुरानी दुकान और 28 नई दुकानों को इसमें शामिल किया गया है। एससी-एसटी, ओबीसी, सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग दर रहेंगी। दुकानों का कोटा भी आरक्षण के हिसाब से निर्धारित होगा। इसके बाद सारसौल फल मंडी को इसी में समायोजित किया जाएगा। सारसौल फल मंडी को खत्म करने की तैयारी प्रशासन की ओर से कर ली गई है।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सारसौल फल सब्जी मंडी को प्रशासन ने शिफ्ट करने का मसौदा तैयार कर लिया है। यह मंडी धनीपुर नवीन फल सब्जी मंडी में बसाई जाएगी। प्रशासन ने वहां नई दुकानें बनाकर तैयार कर ली हैं। इन दुकानों नीलामी प्रक्रिया 26 जुलाई को सुबह 11 बजे से होगी। नगर निगम और प्राधिकरण सीमा के अंदर कोई भी थोक फल कारोबार मंडी के बाहर नहीं होगा। सारसौल फल मंडी वहां के कारोबारियों ने निजी तौर पर बसा रखी है। उसका मंडी समिति से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

अगर, वहां के कारोबारी धनीपुर नवीन फल मंडी के अंदर नहीं आते हैं तो उन्हें नगर निगम और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बाहर जाना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट के मुताबिक शासन स्तर से एक आदेश जारी हुआ है, जिसमें आदेश है कि प्रदेश भर में सभी निजी मंडियों को हटाया जाएगा। मंडी के बाहर कोई भी थोक फल, सब्जी, अनाज का कारोबार नहीं होगा। मंडी के भीतर ही इस प्रकार का कारोबार हो सकेगा, जिससे की आम जनता को गंदगी, जाम व अन्य दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed