{"_id":"621687029ba46212276f6e97","slug":"dhanipur-airport-expansion-aligarh-news-ali28579573","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : धनीपुर हवाई अड्डे का विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : धनीपुर हवाई अड्डे का विस्तारीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनीपुर हवाई अड्डे को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार किए जाने के लिए हवाई अड्डे के आसपास के तीन गांवों की भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके लिए कागजी सर्वे मंगलवार को ही पूर्ण हो चुका था। बुधवार को भूमि का स्थलीय सत्यापन का काम भी पूरा हो गया। अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की गणना का काम अभी चल रहा है। यह काम बृहस्पतिवार सायं तक पूर्ण होने की संभावना है।
नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का बोझ कम करने के लिए अलीगढ़ के धनीपुर मिनी हवाई अड्डे समेत 150 किमी दायरे में आने वाले मेरठ व हिंडन हवाई अड्डे का विस्तारीकरण होना है। इन हवाई अड्डों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है। धनीपुर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रशासन को 300 एकड़ भूमि की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में तहसील कोल की टीम ने मंगलवार को हवाई अड्डे से लगे तीन गांवों निजामतपुर बोरना, खानगढ़ी एवं अलहदादपुर का सर्वे पूर्ण कर लिया था। बुधवार को स्थलीय सत्यापन का काम भी पूरा हो गया। तहसीलदार कोल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्यापन का काम पूरा होने के बाद अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की गणना की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट एवं धनीपुर हवाई अड्डे के प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि गांव खानगढ़ी में 151 गाटा व 76.8102 हेक्टेयर रकबा, अलहदादपुर में 33 गाटा व 12.043 हेक्टेयर रकबा तथा निजामतपुर बोरना में 65 गाटा व 32 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत की जाएगी। प्रभावित किसानों की गणना की जा रही है। इसके पूर्ण होने के बाद प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।