{"_id":"573244604f1c1bdf6e91a01b","slug":"dhaba-director-s-son-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
लाोकेश
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर जीटी रोड स्थित हाईवे बाईपास के सहारे सारसौल इलाके में सोमवार रात न्यू काका ढाबा के संचालक के बेटे लोकेश (20) की हत्या कर लाश नलकूप की कोठरी में डाल दी गई। लोकेश को गोली पीठ में मारी गई और एक ही गोली में उसका काम तमाम हो गया। आधी रात के बाद ढाबे पर आए ग्राहकों को लोकेश गायब मिला, तब उसकी तलाश शुरू हुई और कुछ ही देर में उसकी लाश कोठरी में मिल गई। इस खबर पर दिन निकलते-निकलते भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके मद्देनजर इलाके में पुलिस-पीएसी भी तैनात करा दी गई। मौका-ए-वारदात के साक्ष्यों को देख लग रहा था कि लोकेश को कहीं और मारकर यहां लाश फेंकी गई थी। परिवार अभी तक हत्या के कारणों से अंजान है और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव भीकमपुर के ही रहने वाले किसान रामबाबू लोधी ने जीटी रोड से सारसौल को आने वाले बाईपास मोड़ पर ढाबा खोल रखा है। रात में रामबाबू के साथ पांच बच्चों में तीसरे नंबर का लोकेश ढाबे पर रहता था। रात तीन बजे तक लोकेश जागकर ढाबा चलाता था और उसके बाद लोकेश के सोने पर खुद रामबाबू ढाबा चलाता था। वाकया करीब दो बजे का है, जब दो ट्रैक्टर चालक ग्राहक ढाबे पर आए और उन्होंने चारपाई पर सोते रामबाबू को खाने के लिए जगाया। इस पर रामबाबू ने कह कि लोकेश से मांग लो। मगर बताया कि लोकेश गायब है तो खुद रामबाबू ने जागकर लोकेश की तलाश शुरू की। आसपास खूब देखा, मगर कहीं नहीं मिला। फिर टार्च की मदद से खेतों व बगल में नलकूप पर तलाश शुरू हुई। तभी साथ में तलाश रहे ट्रैक्टर चालक की नजर नलकूप की कोठरी में औंधे मुंह पड़ी लोकेश की लाश पर गई, जिसे देख सभी हिल गए। उसके पीठ में गोली धंसी हुई थी।
इस खबर पर तत्काल बन्नादेवी पुलिस पहुंच गई। दिन निकलते-निकलते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। एहतियातन काफी संख्या में पुलिस बल बुला लिया गया। आसपास काफी जांच के बाद यह समझ नहीं आया कि आखिर किस वजह से और कहां हत्या हुई। क्योंकि कोठरी में ज्यादा खून भी नहीं बिखरा था। साफ झलक रहा था कि लाश लाकर यहां फेंकी गई थी। एसओ बन्नादेवी विनोद कुमार के अनुसार पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पिता के अनुसार किसी तरह की कोई रंजिश भी नहीं है। फिलहाल जांच के आधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा।