फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Development of extended wards in Aligarh

Good News: 175 करोड़ से होगा विस्तारित वार्ड का विकास, नगर निगम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Tue, 22 Jul 2025 12:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 22 Jul 2025 12:16 PM IST
सार

अलीगढ़ के विस्तारित वार्डों में सड़क, नाली, नाला, पथ प्रकाश व्यवस्था और पार्क का निर्माण कराया जाना है। नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।

विज्ञापन
Development of extended wards in Aligarh
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के विस्तारित वार्डों की तस्वीर बदलने वाली है। इन 18 वार्डों समेत पिछले 10 अन्य वार्डों में 175 करोड़ रुपये से विकास की गंगा बहेगी। सड़क, नाली, नाला, पथ प्रकाश व्यवस्था और पार्क का निर्माण कराया जाना है। नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। जिसकी अगले माह तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में हाल ही में 18 नए वार्डों को शामिल किया गया है। यह नए वार्ड नगर निगम में शामिल होने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं जैसे सड़क, नाली और जलापूर्ति के विकास को तरस रहे हे। आज भी यहां कच्ची गलियां, सड़कों पर जल भराव, कीचड़ युक्त सड़कें और गंदगी का भरमार है। महापौर ने महानगर का दौरा करना शुरू किया तो इन वार्डों की असुविधाओं से भलीभांति परिचित हुए। इसके बाद उन्होंने नगर आयुक्त व निर्माण विभाग के साथ बैठक में इन क्षेत्रों के विकास की रणनीति तैयार की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नव सृजित वार्डों में विकास कार्य की पूरी रूप रेखा नगर निगम के निर्माण विभाग ने तैयार कराई है। जिसमें इन वार्डों के मोहल्लों में 250 से अधिक सड़क व नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही जलापूर्ति के निए नलकूप, पाइप लाइन, सामुदायिक शौचालय, पार्क और पथ प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए वार्ड और पिछले वार्डों के विकास के लिए 175 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को शासन (राज्य सरकार) को मंजूरी और वित्तीय सहायता के लिए भेजा गया है।-प्रशांत सिंघल, महापौर
शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

इन क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य
नगर निगम में पड़ियावली, नगला मान सिंह, बाबा कालोनी, ज्वालागढ़, भकरौला, केशवधाम, कबीरनगर, कुंवरनगर, महफूजनगर, रजानगर, धौर्रामाफी, हाजीपुर चौहट्टा, बढ़ोली फत्ते खां, राज विहार कालोनी, सराय हर नारायण, लेक सिटी, गणेशधाम कालोनी, इंद्रापुरी कालोनी, देवी नगला, नगला डाल चंद्र, क्वार्सी, एलमपुर, अशरफपुर जलाल, जलालपुर, सरोजनगर, वाल्मिकी बस्ती, धनीपुर बघेलनगर, सारसौल, मिथलापुरी, मंजूर गढ़ी, भगवानगढ़ी, रजानगर, रोरावर, नगला पटवारी आदि मोहल्ले विकास से कोसों दूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed