{"_id":"6572164a9c03b50f130bebe4","slug":"develop-aligarh-as-an-export-hub-aligarh-news-c-2-ali1009-274059-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अलीगढ़ को एक्सपोर्ट हब के रूप में करें विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अलीगढ़ को एक्सपोर्ट हब के रूप में करें विकसित
Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
सर्किट हाउस के सभागार में अधिकारियों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक करते एसीएस एमएसएमई अमित मोहन प
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और निर्यात प्रोत्साहन विभाग अमित मोहन प्रसाद की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस सभागार में विभागीय योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। एसीएस ने अलीगढ़ को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने नए औद्योगिक आस्थान के लिए भूमि की उपलब्धता के लिए जिलाधिकारी से समन्वय करते हुए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
एसीएस ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत प्राप्त एमओयू की समीक्षा, निजी औद्योगिक पार्कों के विकास योजना, ऋण योजनाओं, प्रशिक्षण एवं टूल किट और रोजगारपरक योजनाओं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, यूआरसी के साथ ही एमएसएमई पॉलिसी के प्रकरणों पर विस्तार से समीक्षा की। इससे पूर्व एसीएस ने औद्योगिक आस्थान का निरीक्षण एवं निर्यातक इकाइयों का भ्रमण कर उद्यमियों की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के माध्यम से भारी संख्या में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वर्तमान में ग्राउंड ब्र्रेकिंग सेरेमनी के आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मंडल में ऐसे औद्योगिक आस्थान, जिनमें आवंटित औद्योगिक भूखंडों की उद्देश्य पूर्ति नहीं हो रही है, उन पर तत्काल निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में निर्यात क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इसे एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिए छोटे निर्यातकों को भी सरकार द्वारा सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि मंडल भर में 221 निर्यातक इकाइयां हैं, जिनमें से अलीगढ़ में ही 200 निर्यातक हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नवीन औद्योगिक आस्थान की स्थापना के लिए गभाना के पास ख्यामई में 116 एकड़ भूमि उपलब्ध है। परियोजना की कुल लागत 70 करोड़ है।
विज्ञापन
परियोजना को विकसित करने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 2.65 करोड़ की धनराशि कार्यदायी संस्था को प्राप्त हो चुकी है। 39 किसानों से भूमि अधिग्रहण के संबंध में सहमति भी प्राप्त कर ली गई है। प्रस्तावित नवीन औद्योगिक आस्थान में 250 वर्गमीटर से 10,000 वर्गमीटर तक के 148 भूखंड विकसित किए जाने का प्रस्ताव है।
संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के बारे में विस्तर से जानकारी दी गई। इस दौरान मंडलायुक्त रविंद्र, एसएसपी कलानिधि नैथानी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संदीजा बेगम, सहायक निदेशक हथकरघा देवेंद्र कुमार, महाप्रबंधक उद्योग एटा प्रेमकांत आदि मौजूद रहे।