फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dev Deepawali

अलीगढ़ः देव दीपावली पर रोशन हो उठा शहर

Sat, 20 Nov 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dev Deepawali
वार्ष्णेय मंदिर में वार्ष्णेय युवा संगठन ने देव दीपावली जालए दीपक। - फोटो : CITY OFFICE
देव दीपावली के मौके पर शुक्रवार को शहरवासियों ने जैसे ही अंधेरा होने पर अपने-अपने घर और मंदिरों में दीपदान किया। वैसे ही शहर फिर से दीपावली की तरह रोशन हो उठा। श्रद्धालुओं के साथ महंत व पुजारियों ने मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया। भगवान के विग्रहों को नई-नई पोशाकें पहनाकर आकर्षक शृंगार किया। भजन कीर्तन के साथ भोग प्रसादी लगाई। शाम तो दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया।
विज्ञापन

शहर के रामघाट रोड, आगरा रोड, जीटी रोड और पुराने शहर में लोगों ने परंपरागत रूप से देव दीपावली मनाई। ठाकुरजी की पूजा अर्चना कर भोग प्रसादी लगाई, जबकि शहर के श्री वार्ष्णेय मंदिर, गिलहराज मंदिर, गणेश मंदिर, खेरेश्वर मंदिर, नौदेवी मंदिर, चामुंडा मंदिर, साईं सिद्धपीठ मंदिर, सालासर बालाजी मंदिर, दौलताबाद वाली माता मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में पुजारी व महंतों ने भगवान के विग्रहों को नई पोशाकें पहनाईं। शृंगार कर भोग प्रसादी लगाई। आरती कर भजन कीर्तन किया, जबकि लोगों ने अपने-अपने घरों में दीपक जलाए। देर शाम मंदिरों में भी कई श्रद्धालु दीपदान करने पहुंचे। अंधेरा होते ही जैसे ही शहर में चारों तरफ दीपक जले, वैसे ही शहर रोशन हो उठा। गिलहराज मंदिर के साथ वार्ष्णेय मंदिर में दीपोत्सव की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed