{"_id":"6ad682add8519312780ea11e","slug":"desi-dynamite-crowned-ssl-2-champion-aligarh-news-c-2-gur1004-1093812-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: देसी डायनामाइट बना एसएसएल-2 का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: देसी डायनामाइट बना एसएसएल-2 का चैंपियन
विज्ञापन
ईडन पार्क में जीत के बाद जश्न मनाते खिलाड़ी। स्रोत : स्वयं
ईडन पार्क में खेले गए सुप्रीम स्पार्टन लीग सीजन-2 (एसएसएल-2) का फाइनल देसी डायनामाइट और ट्रिपल एस वॉरियर्स के बीच खेला गया। इसमें देसी डायनाइट की टीम 66 रन से जीत गई।
देसी डायनामाइट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 177 रन बनाए। वरुण गुप्ता ने 51 गेंदों में पांच चौके और पांच छक्के जड़ते हुए 83 रन बनाए। गुप्ता एचजी ने आठ गेंदों पर नाबाद 26 रन ठोककर टीम के स्कोर को मजबूती दी। गौरव चौधरी ने दो विकेट लिए।
178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिपल एस वॉरियर्स की टीम 17 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। शोएब राज ने 32 गेंदों में 44 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि गौरव चौधरी ने 20 रन का योगदान दिया। गोलू ठाकुर ने तीन विकेट चटकाए। अंशुल सिसोदिया व अमित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। मुख्य अतिथि विपिन वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, मिलन वार्ष्णेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।