फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deshahra News

दशहरा आज, शहर में रहेगी चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Sun, 25 Oct 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Deshahra News
दशहरा व दुर्गा पूजा को लेकर आज शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी थानों की फोर्स के साथ ही सीओ और संबंधित इलाकों के मजिस्ट्रेट पैनी निगाह बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी व एसएसपी ने संयुक्त तौर पर बयान जारी कर कहा है कि किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। माहौल खराब करने वालों को सीधे जेल होगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि कोरोना काल में पूरे एहतियात के साथ त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह व एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि थानाध्यक्षों से लेकर सीओ, एसडीएम, एसीएम, सिटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने इलाकों में शांति व्यवस्था बनाएं रखें। धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी ने भी माहौल खराब करने की कोशिश की तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। रामलीला मैदान में पुतला दहन का कार्यक्रम होगा। वहां पर मजिस्ट्रेट के साथ ही थाना इंस्पेक्टर व सीओ मौजूद रहेंगे। अधिकारी भी लगातार भ्रमण पर रहेंगे। वहीं, सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं और टीम गठित कर सफाई, पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई है। साफ-सफाई के अतिरिक्त वाहन लगाए गए हैं।
विज्ञापन

शस्त्र पूजन के नाम पर रंगबाजी की तो जाएंगे जेल
विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन की परंपरा व बीते वर्षों में इस परंपरा के नाम पर शस्त्र धारकों द्वारा फायरिंग करने की घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस व प्रशासन इस बार अलर्ट हो गया है। एसएसपी मुनिराज जी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं कि जिन-जिन स्थलों पर सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाता है, वहां पर कड़ी निगरानी की जाए। कोई भी शस्त्र धारक पूजन के बाद फायरिंग न करने पाए। इसके साथ ही डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों और एसडीएम को अलर्ट करते हुए उन्हें भी निगरानी करने का आदेश जारी किया है। डीएम ने साफ तौर पर कहा कि कहीं भी शस्त्र पूजन के बाद फायरिंग की घटना प्रकाश में आई तो संबंधित शस्त्र धारक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed