फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deshahra news

संघ के इतिहास में पहली बार दशहरा पर नहीं निकलेगा पथ संचलन

Sun, 25 Oct 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deshahra news
कोरोना संक्रमण का व्यापक प्रभाव सभी त्यौहारों पर पड़ा है। इसी का नतीजा है कि संघ के इतिहास में पहली बार दशहरा और स्थापना दिवस पर पथ संचलन नहीं निकलेगा। महानगर की सभी 106 शाखाएं अलग-अलग लिंक के माध्यम से गूगल मीट से स्वयं सेवकों को जोड़ेंगी। पूर्ण गणवेश में यह कार्यक्रम ऑनलाइन ही संपन्न होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख महेश कुमार ने बताया कि विशेष आपातकाल स्थितियों में भी पथ संचलन होता रहा है। आपातकाल में तो पथ संचलन पर प्रतिबंध लगाने के चक्कर में जेल भरो आंदोलन शुरू हुआ था। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी पथ संचलन नहीं रुका। लेकिन कोरोना संक्रमण काल ने पथ संचलन को रोक दिया है। 1925 से संघ की स्थापना हुई थी। अलीगढ़ में संघ करीब 1945 के आसपास आया। इसके बाद से पथ संचलन होता रहा। लेकिन इस बार नहीं होगा। उन्होंने बताया कि संघ के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सभी उत्सवों को ही नहीं, बल्कि दैनिक लगने वाली शाखा को भी इस समय बंद कर रखा है। ऐसे में स्वयं सेवक अपने घरों से ही ऑनलाइन अपनी शाखा से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed