फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy CM Dr. Dinesh Sharma will reach the venue directly on September 13

अलीगढ़ः 13 सितंबर को सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा

Fri, 17 Sep 2021 03:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dr. Dinesh Sharma will reach the venue directly on September 13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा 13 सितंबर को अलीगढ़ में डेरा डाल देंगे। शासन स्तर से उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। 13 सितंबर को यूपी सदन नई दिल्ली से कार से दोपहर तीन बजे सीधे लोधा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और वहां स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वहां से साढ़े तीन बजे रवाना होकर सायं चार बजे एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नौरंगाबाद पहुंचेंगे। यहां सायं 4.05 बजे से 4.45 बजे तक शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन, प्रबुद्घ व माध्यमिक शिक्षा के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

सायं साढे़ पांच बजे सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। यहां रात्रि विश्राम के उपरांत अगले दिन 14 सितंबर को साढ़े दस बजे रवाना होकर 11 बजे लोधा स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां 11 बजे से डेढ़ बजे तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 1.35 बजे वापस सर्किट हाउस रवाना हो जाएंगे। यहां से वह आगरा के लिये रवाना हो जाएंगे। इधर, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना भी 13 सितंबर को ही अलीगढ़ आ जाएंगे। हालांकि उनका मिनट टू मिनट कार्यक्त्रस्म अभी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed