फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Deputy CM Dinesh Sharma and Minister Swami Prasad Maurya in Aligarh today

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ में 

Sat, 29 Sep 2018 01:08 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 29 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM Dinesh Sharma and Minister Swami Prasad Maurya in Aligarh today
यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को अलीगढ़ आएंगे। दोनों अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। हाल ही में दिवंगत अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद गौतम के घर उपमुख्यमंत्री डॉ. शर्मा शोक संवेदना व्यक्त करने जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वे उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वे भाजपा की मंडलीय बैठक को भी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। दूसरी ओर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सुबह नौ बजे कृष्णांजलि नाट्यशाला में भवन एवं अन्य सन्निर्माण में लगे 40 प्रकार के श्रमिकों को हित लाभ प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से धनीपुर हवाई पट्टी उतरकर पहले एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भइया के निवास पर जाएंगे। इसके बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. पं. विनोद गौतम के सुरेंद्र नगर स्थित आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। इसके बाद अवंतिका एडीए कॉलोनी होते हुए सर्किट हाउस पहुुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर दस बजे से प्रेस से रूबरू होंगे। सुबह 10:25 बजे आगरा रोड स्थित ली ग्रांड फार्म हाउस में भाजपा की मंडलीय बैठक को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करेंगे। इस अति महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहौर, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला एवं जिला प्रभारी रामनरेश अग्निहोत्री मौजूद रहेंगे। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद दोपहर 3:55 बजे धनीपुर हवाई पट्टी पहुंचकर चार बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। 


श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य आज आएंगे
 प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार को अलीगढ़ आएंगे। वह सुबह नौ बजे कृष्णांजलि नाट्यशाला में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित भवन एवं अन्य सन्निर्माण में लगे 40 प्रकार के श्रमिकों को हित लाभ प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में सवा ग्यारह बजे प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। इस दौरान उनके साथ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे। मौके पर कृष्णांजलि नाट्यशाला में ही श्रमिकों का पंजीकरण होगा और उनको केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। सहायक श्रम आयुक्त बीएम शर्मा ने बताया कि श्रमिकों को पासपोर्ट साइज का फोटो, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र और 40 रुपये का शुल्क जमा करा कर पंजीकरण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed