{"_id":"6245f476c27afd4ae271ad6d","slug":"department-could-not-spend-rs-94-10-crore-city-office-news-ali288248176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 94.10 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सके विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 94.10 करोड़ रुपये खर्च नहीं कर सके विभाग
विज्ञापन
ऑफिस में बैठकर बजट का निस्तारण करते वरिष्ठ कोषाधिकारी महिमा चंद्र।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को सरकारी महकमों में देर रात तक बजट को ठिकाने लगाने में अधिकारी लगे रहे। ज्यादा से ज्यादा धन का खर्च कैसे हो? इस पर मंथन होता रहा। हालांकि, इस बार 94.10 करोड़ रुपये सरकारी विभागों ने सरेंडर किए। पूरे साल में जिले के 95 विभागों को 27.72 अरब रुपये का बजट आवंटित हुआ था, इसमें से 26.78 अरब रुपये का बजट ही खर्च हो सका है।
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कोषागार व एसबीआई को रात 10 बजे तक खोले रखने के निर्देश दिए थे ताकि सरकारी कार्यालयों को शासन से मिलने वाला बजट निकालने में आसानी हो। हालांकि शासन ने कोषागार अधिकारी को सभी विभागों के बिल 22 मार्च तक पास करने के निर्देश दिए थे। ज्यादातर विभाग वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन बजट को ठिकाने लगाने के लिए जोड़ भाग में लगे रहे। विभागाध्यक्ष अपने विभागों के बजट की स्थिति बताने में भी आनाकानी करते नजर आए। बजट की स्थिति तो अधिकारियों ने नहीं बताई, पर काम में जुटे नजर आए।
मुख्य कोषागार अधिकारी महिमा चंद्र ने बताया कि अंतिम दिन विभिन्न विभागों को 30 करोड़ से ज्यादा का भुगतान हुआ है। एक अप्रैल से 31 मार्च तक वित्तीय वर्ष रहता है। इस पूरे साल जिले में के 95 विभागों को कुल 27.72 अरब का बजट मिला था। इसमें से देर रात तक 26.78 अरब का बजट खर्च दिखाया गया है। जिले से कुल 94.10 करोड़ का बजट वापस हुआ है। उन्होंने बताया कि अब शनिवार से वित्तीय वर्ष 2022-23 की शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि विभागवार कितना बजट बचा है इसका सही आकलन शुक्रवार दोपहर तक हो सकेगा।