{"_id":"65172f90e62fcc2f0f0cc377","slug":"dengue-outbreak-increases-in-panhera-one-more-death-aligarh-news-c-108-1-atl1001-489-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पनेहरा में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पनेहरा में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, एक और मौत
Sat, 30 Sep 2023 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:42 AM IST
सार
बीमारी का प्रकोप बढ़ने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार शिविर लगा रही है। टीम के स्वास्थ्य कर्मी लोगों की बुखार की जांच कर रहे हैं। उनकी स्लाइडें बनवा कर जांच कराई जा रही है। गांव में मच्छरों के लार्वा को मारने वाली दवा का भी छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
डेंगू से मौत।
- फोटो : social media
विस्तार
गांव पनेहरा में डेंगू से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और महिला की मौत से गांव में एक सप्ताह में जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई है। जिसमें तीन लोगों की डेंगू बुखार से और एक अन्य व्यक्ति की हृदयघात से मौत हुई है। इससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
बीमारी का प्रकोप बढ़ने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार शिविर लगा रही है। टीम के स्वास्थ्य कर्मी लोगों की बुखार की जांच कर रहे हैं। उनकी स्लाइडें बनवा कर जांच कराई जा रही है। गांव में मच्छरों के लार्वा को मारने वाली दवा का भी छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव पनेहरा निवासी सना 40 वर्ष पत्नी वसीम अहमद डेंगू से पीड़ित थीं। वह अतरौली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थीं। जहां हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने उन्हें एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव में एक सप्ताह में चार मौतों से डर का माहौल है। कई अन्य लोग अभी भी बीमार हैं, जिनका उपचार प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन