फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue mosquito thrives in clean water, take care

साफ पानी में पनपता है डेंगू का मच्छर, बरतें सावधानी

Sat, 24 Sep 2022 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:52 AM IST
सार

जलभराव के कारण मच्छरों का पनपना आम हो जाता है।सामान्यत: डेंगू बीमारी ज्वार के रूप में उत्पन्न होती है।इससे बचने के लिए छत व घर के आसपास पानी जमा न होने दें, सप्ताह में एक बार अपने कूलर, बाल्टी, टब व टंकी आदि का पानी खाली कर इन्हें सुखा लेना चाहिए।

विज्ञापन
Dengue mosquito thrives in clean water, take care

विस्तार

जलभराव के कारण मच्छरों का पनपना आम हो जाता है। बारिश का समय मच्छरजनित रोगों के लिए अनुकूल होता है। बीमारियों से बचने के लिए जरूरी है कि मच्छरों को पनपने न दिया जाए। वहीं, डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जिले में अभी डेंगू के 65 व मलेरिया के 30 मामले सामने आ चुके हैं। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें, मच्छरों से बचाव करें, बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से जांच व उपचार कराएं। डीएमओ ने बताया कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पैदा होता है और यह दिन में काटता है। सामान्यत: डेंगू बीमारी ज्वार के रूप में उत्पन्न होती है। उचित इलाज न होने पर इससे जान भी जा सकती है। इससे बचने के लिए छत व घर के आसपास पानी जमा न होने दें, सप्ताह में एक बार अपने कूलर, बाल्टी, टब व टंकी आदि का पानी खाली कर इन्हें सुखा लेना चाहिए। पानी भरे रहने वाले स्थानों पर मिट्टी का तेल या इंजन से निकला हुआ तेल डाल देना चाहिए ताकि वहां मच्छर न पनप सके। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
- अचानक सिर में तेज दर्द के साथ बुखार आना।
- मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना।
- आंखों के पीछे दर्द होना।
- जी मिचलाना, उल्टी आना।
- गंभीर मामलों में मुंह, नाक व मसूड़ों से खून आना।
- त्वचा पर चकत्ते उभरना।
बचाव के उपाय:
- डेंगू का अंदेशा होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।
- पानी से भरे हुए बर्तन को ढक कर रखें।
- हर सप्ताह कूलर को खाली करके सुखाने के बाद प्रयोग में लाएं।
- पूरे बदन को ढकने वाले कपड़े पहने।
- प्लेटलेट्स चढ़ाने में शीघ्रता ना करें।
- घर और आसपास में पानी जमा ना होने दें।
- मच्छर रोधी क्रीम व क्वायल आदि का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed