फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue larvae found in many places including police post

पुलिस चौकी सहित कई जगह मिला डेंगू का लार्वा

Sun, 16 Sep 2018 02:11 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 16 Sep 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dengue larvae found in many places including police post
dengue
थाना देहली गेट स्थित पुलिस चौकी घुड़ियाबाग में भारी मात्रा में डेंगू का लार्वा मिला है। इसके अलावा शहर में कई जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला है। इन स्थानों पर जिला मलेरिया विभाग की टीम पहुंची और लार्वा नष्ट कराया। पुलिस चौकी को नोटिस भी दिया गया, जिसे पहले तो लेने से इनकार कर दिया गया। लेकिन बाद में जब मलेरिया अधिकारी स्वयं पहुंचे तो थाने से नोटिस लेने के लिए आए। 
विज्ञापन


लार्वा की तलाश में जब जिला मलेरिया विभाग की टीम घुड़िया बाग पहुंची तो पुलिस चौकी घुड़ियाबाग में भारी मात्रा में डेंगू का लार्वा था। यहां पर कंडम कार की बॉडी में भरे पानी में, ड्रम में, कबाड़ में भरे पानी में लार्वा पाया गया। इस पर जब मलेरिया विभाग की टीम ने चौकी पर नोटिस थमाने की बात कही तो चौकी वालों ने लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


मलेरिया विभाग की टीम ने जिला मलेरिया अधिकारी को सूचित किया तो वह मौके पर पहुंचे। थाने को भी सूचित किया गया और इसे प्रक्रिया का हिस्सा बताया। इसके बाद ही नोटिस लिया गया। इसके अलावा शहर में एडीएम कंपाउंड, बारहद्वारी, जमालपुर, हमदर्द नगर आदि में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिसे मलेरिया विभाग की टीम ने नष्ट कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की स्वाइन फ्लू से मौत की चर्चा
 सराय हकीम निवासी एक युवक की दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत होने की चर्चा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस बात से इनकार किया है। सराय हकीम के एक युवक को पिछले कुछ दिनों से बुखार था। तबियत ज्यादा खराब होने पर परिजन उसे दिल्ली के फोर्टिस हास्पिटल ले कर गए। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक वहां पर जो मौत के कारण बताए गए हैं उसमें स्वाइन फ्लू बताया गया है। जबकि जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ का कहना है कि विभाग के पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है। यह स्वाइन फ्लू का सीजन भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed