फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dengue

कभी डेंगू के डंक से सुरक्षित था अलीगढ़

Sun, 27 Sep 2015 01:49 AM IST
अलीगढ़।
अलीगढ़। Updated Sun, 27 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
कभी डेंगू के डंक से सुरक्षित था अलीगढ़
विज्ञापन

दीपक शर्मा
अलीगढ़। आज भले ही अलीगढ़ में डेंगू का मच्छर पैर पसार चुका हो लेकिन एक वक्त था जब अलीगढ़ में इस प्रकार की वनस्पति और वातावरण था कि यहां डेंगू के मच्छर का नामोनिशान नहीं था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए  सर सैयद ने मोअम्डन एंग्लो ओरियंटल कॉलेज की स्थापना अलीगढ़ में की थी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के म्यूजियोलोजी डिपार्टमेंट के संस्थापक प्रो. इफ्तेखार आलम ने इस बात का जिक्र अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘सर सैयद और फन-ए-तामीर’ में विशेष तौर पर किया है। प्रो. आलम कहते हैं कि  कालेज के लिए अलीगढ़ का चयन करने से पहले सर सैयद अहमद ने तत्कालीन सिविल सर्जन के नेतृत्व में एक कमेटी गठित करवाई थी जिसमें इस बात की रिपोर्ट दी थी कि अलीगढ़ की आब-ओ-हवा बेहद मुफीद है। इसके बाद ही सर सैयद अहमद ने यहां पर स्कूल स्थापित करने का फैसला किया था। लेकिन आज यह इलाका डेंगू की जबरदस्त चपेट में है। अब तक यहां पर 400 से ज्यादा मरीज डेंगू के प्रकाश में आ चुके हैं और 15 से ज्यादा डेंगू से मौत हो चुकी हैं।

दवा का जहर हो रहा बेअसर
अलीगढ़। पिछले 12 वर्षों से नगर निगम फागिंग के दौरान मच्छर मारने के लिए मेलाफ्योन नाम की दवा का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन अब देखने में आ रहा है कि मच्छरों पर यह दवा पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं हो रही हैं। मच्छरों ने इस दवा का एंटी बॉडी अपने अंदर विकसित कर लिया है। जिन क्षेत्रों में इस दवा का छिड़काव हो रहा है कि वहां मच्छरों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार कहते हैं कि 19 लीटर डीजल में 1 लीटर दवा मिलाई जाती है। इसको पेट्रोल से चलने वाली मशीन के जरिए छिड़का जाता है। यह दवा पिछले 12 वर्षों से प्रयोग हो रही है। शासन की ओर से दवा बदलने का निर्देश होगा तो पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed