फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue

अलीगढ़ः बुखार से युवक की मौत, 10 लोग डेंगू की चपेट में आए

Wed, 10 Nov 2021 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dengue
बुखार से पीड़ित युवक की पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। शहरी क्षेत्र के 10 लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव एवं शहरी क्षेत्र के मोहल्लों में कैंप लगाकर मरीजों को दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की महिला कर्मचारी निशा का 18 वर्षीय भाई पिछले दो दिन से वार्ड में भर्ती था। वह बुखार से पीड़ित था। मंगलवार की देर शाम उसकी मृत्यु हो गई। मलखान सिंह जिला अस्पताल की लैब से 10 लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकतर शहरी क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

बुखार का कहर
जनपद में बुखार का कहर जारी है। दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को बुखार के 87 मरीज पहुंचे। अस्पताल में अभी बुखार के 106 मरीज भर्ती हैं। राहत की बात है कि डेंगू एवं मलेरिया के मरीज अभी अस्पताल में नहीं हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल में भी 30 से अधिक बुखार के मरीज पहुंचे। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में सेहोर, बरौली, सरौल, लक्ष्मणगढ़ी, दतावली, पेराई वीरपुरा, नगरीय क्षेत्र बन्नादेवी, इंद्रानगर और क्वार्सी में कैंप लगाकर 145 लोगों को दवाएं दी गईं। 289 घरों के सर्वे में बुखार के 21 मरीज पाए गए। बुद्धविहार, महफूजनगर, पला साहिबाबाद, बारहद्वारी, घुड़ियाबाग, नगला मान सिंह आदि में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 2254 घरों का भ्रमण किया गया। 8 पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया गया। टीम द्वारा डेंगू एवं मलेरिया के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट का वितरण किया गया। 18 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed