फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dengue affected girl dies

Aligarh News: डेंगू पीड़ित युवती की मौत, उनकी मां और भाई भी बुखार से पीड़ित

Fri, 08 Nov 2024 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 06:22 PM IST
सार

युवती को बुखार आया। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां पर जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। कोविड के समय उसके पिता का निधन हो गया था।

विज्ञापन
Dengue affected girl dies
मृतक युवती ग्रेशल गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छर्रा कस्बे के कासगंज रोड निवासी एक युवती की डेंगू से मौत हो गई। जेएन मेडिकल कॉलेज में उसने दम तोड़ा। युवती की मां और भाई भी बुखार पीड़ित बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


कस्बे के कासगंज रोड निवासी 18 वर्षीय ग्रेशल गुप्ता पुत्री अतुल गुप्ता आगरा में अपनी बुआ के यहां रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। दीपावली पर वह अपने घर आई थी। दो दिन से बुखार की समस्या थी। निजी चिकित्सालय से उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार 7 नवंबर की रात करीब 11 बजे तबीयत अधिक बिगड़ने पर ग्रेशल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां पर जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


उपचार के दौरान 8 नवंबर को तड़के पहर करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। कोविड के समय उसके पिता का निधन हो गया था। उसकी मां और भाई भी बुखार पीड़ित बताए जा रहे हैं, जिनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed